


आज रामभद्रपुर- हायाघाट- थलवारा स्टेशनो के बीच नवनिर्मित 10.99 किमी दोहरीकृत रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त(पूर्वी सर्किल) श्री गुरु प्रकाश ने संरक्षा से संबंधित पहलुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारिगण उपस्थित रहे।








