“4 मई दीदी गई….5 मई बीबी आई”
आज अपनी गठबंधन सरकार के 21 साल पूरे हुए। इस गठबंधन धर्म को बखूबी निभाने के लिए धर्मपत्नी डॉ @Rachna_SM जी का बहुत बहुत आभार 💐
इतवार है, खेत और खलियान है, महेन्द्रा है, मैं हूँ, फिर क्या बात है।
थोड़ा काम किया, वीडियो बनवाया, थोड़ा एडिट किया और अपलोड कर दिया।
#VillageSonta#Muzaffarnagar#uttarpradesh
आम आदमी पार्टी में बड़ा बिखराव आया, राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन करने का ऐलान किया है, अन्य दो संसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल है, AAP के कुल 10 राज्यसभा सांसद है, दूसरे दल में शामिल होने के लिए 07 का आंकड़ा चाहिए, स्वाति मालीवाल को भी जोड़ ले तो 04 बनते है, बाकी 03 चेहरे खुलकर बाहर नहीं आए है। यदि संख्या आगे नहीं बढ़ी तो दलबदल कानून लागू होगा।
कुल मिलाकर कुछ भी हो, चुनाव के मुहाने पर खड़े पंजाब में सत्तारूढ़ AAP को नुक़सान हो सकता है, क्योंकि स्वाति मालीवाल को छोड़कर सभी राज्यसभा सांसद पंजाब से है।
अब देखना यही है कि ऊँट किस करवट बैठता है।
@AamAadmiParty@ArvindKejriwal@raghav_chadha@SanjayAzadSln@AAPNareshBalyan@Aap_Praveen
बंगाल की राजनीती में मांस मछली भी एक मुद्दा बना है, पहले असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्व शर्मा ने TMC वालों को मीट खाने का चेलेंज दिया था. अब अनुराग ठाकुर बंगाल में मछली खाते दिख रहे हैं. चुनाव अपने रोमांचक मोड़ पर है.