
आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग को शासन स्तर पर प्राप्त हुई ग्रेडिंग एवं रैंकिंग की समीक्षा की गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों को धारा 24, धारा 67, धारा 34, धारा 80, धारा 101 तथा धारा 116 के लंबित वादों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए तथा कोर्ट के आदेशों का सत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही चकरोड को प्राथमिकता से चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त/ मिट्टी भरवाने तथा जनता दर्शन एवं आइ.जी.आर.एस.पर आने वाली शिकायत को गुणवत्ता युक्त, निष्पक्ष, पारदर्शी, निर्धारित समय में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।


हिन्दी
















































