Padam Singh retweetledi

Jio AirFiber की घटिया सेवा – उपभोक्ताओं के साथ खुला धोखा
मैं जयपुर ज़िले के एक ग्रामीण क्षेत्र का उपभोक्ता हूँ।
एक वर्ष पहले गाँव में इंटरनेट की समस्या के कारण मजबूरी में Jio AirFiber का कनेक्शन लिया।
हर महीने ₹706 का भुगतान नियमित रूप से कर रहा हूँ।
शुरुआत के कुछ महीने ठीक रहे, लेकिन पिछले कई महीनों से हालात बदतर हो चुके हैं।
अब तो दिन में 5-7 घंटे तक ‘No Internet’ दिखाता है।
मैंने कई बार शिकायत की, हर बार बस यह कहा गया कि “टीम काम कर रही है”
अब समय आ गया है कि Jio जैसी कंपनियों की पोल खुले, हम ग्रामीण उपभोक्ता कोई भिखारी नहीं हैं - हम भी अपने अधिकारों के लिए खड़े होंगे।
ज्यादा से ज्यादा रिट्वीट करें और अपना विरोध दर्ज कराये। ✊
@JioCare @reliancejio #ambani




हिन्दी



























