यह तस्वीर शनिवार लालबाग चौराहे की है,जहां पर हरदोई जेल से बच्चा कैदी लेकर आये वज्र वाहन में अचानक खराबी आ गई, जिससे पुलिस कर्मी वाहन में धक्का लगाते नज़र आये। तस्वीर देख कर एक बात तो साफ हो जाती है कि पुलिस भले ही हाईटेक होने का दावा करती हो,लेकिन पुलिस वाहन आज भी खटारा ही हैं।
उत्तर प्रदेश, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी तो पहले से है। अब आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में भी उत्तर प्रदेश नित नये कीर्तिमान गढ़ रहा है।
एक दिन में 6.63 लाख आयुष्मान कार्ड बनाकर उत्तर प्रदेश ने देश में नया रिकार्ड बना दिया है। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में अभी उत्तर प्रदेश दूसरे पायदान पर है।
आयुष्मान ग्राम पंचायत व वार्डों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। राज्य व जिला स्तर पर इनकी रैंकिंग भी जारी की जाएगी।