प्रदेश में बर्खास्त हुए 2621 सहायक शिक्षकों को कर्मचारी हितैषी विष्णु सरकार ने सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का फैसला लिया है सरकार के इस फैसले से उत्साहित बीएड अभ्यर्थियों ने आभार रैली निकाली
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गलत तरीके से नियुक्त किए गए सहायक शिक्षकों को हाईकोर्ट ने बर्खास्त करने के आदेश दिए थे, भाजपा की साय सरकार ने कर्मचारी हितैषी सरकार होने का परिचय देते हुए कैबिनेट से 2621 सहायक शिक्षकों के समायोजन का निर्णय लिया है।
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑
सादर नमन एवं हार्दिक आभार!
आदरणीय श्री विष्णुदेव साय जी (माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), माननीय श्री विजय शर्मा जी, माननीय श्री अरुण साव जी (उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), माननीय श्री ओपी चौधरी जी (वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन), माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री डॉ रमन सिंह तथा समस्त मंत्री एवं विधायक मंडल को बी.एड सहायक शिक्षकों के समायोजन हेतु ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद। यह निर्णय न केवल हमारे प्रति सरकार के संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाता है, बल्कि छत्तीसगढ़ के शासन में न्याय और मानवीय मूल्यों की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।
हमें आदरणीय मुख्यमंत्री जी के "सुशासन" पर पूर्व से ही अटूट विश्वास था कि बर्खास्त किए गए बी.एड सहायक शिक्षकों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। आपका यह निर्णय हमारे जीवन में एक नया प्रकाश लेकर आया है। यह हमें न केवल आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन का अवसर देगा, बल्कि समाज में शिक्षक के रूप में हमारी गरिमा और योगदान को भी स्थापित करेगा।
इस "ऐतिहासिक समायोजन" के लिए हम सभी बी. एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षक आपके सदैव ऋणी रहेंगे। हम प्रतिज्ञा करते हैं कि राज्य में शिक्षा के स्तर को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए हम अपना सम्पूर्ण ज्ञान, ऊर्जा और समर्पण समर्पित करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मेरिट होल्डर्स पर व्यक्त किए गए विश्वास को हम अपने कर्मों से सिद्ध करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को हम एक उदाहरण बनाएँगे।
अंततः, हृदय की गहराइयों से "विष्णुदेव साय जी" के नेतृत्व वाली सरकार, समस्त मंत्रीगण और विधायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। आपका यह साहसिक कदम हमारे लिए केवल एक निर्णय नहीं, बल्कि समाज के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
धन्यवाद सहित,
समस्त बी.एड. सहायक शिक्षक परिवार , छत्तीसगढ़ 🙏
#CG_Govt_धन्यवाद
#सुशासन _की _सरकार
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@narendramodi@AmitShah@vijaysharmacg@ArunSao3@OPChoudhary_Ind@GovernorCG@rashtrapatibhvn@drramansingh@RamvicharNetam@DayalDasBaghel@KedarKashyapBJP@LakhanLalDewan1@ShyamBihariBjp@LaxmiRajwade21@tankramvermabjp@KiranDeoBJP@ChintamaniMhraj@Radheshyam99891@brijmohan_ag@BJP4CGState@BJP4India@Chandrakar_Ajay@anujsharmacg@RajeshMunat@dharam_kaushik@SanjayCGBJP@amaragrawalBJP@Prashantbjp80@LataUsendi@BJPLive@amitmalviya@PMOIndia@HMOIndia@dpradhanbjp@renukasinghbjp@Bjp4Raipur@AlokShukla@BhawnaBohrabjp@PawanSaiBJP
मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के समायोजन का निर्णय लिया गया। इनका समायोजन सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पदों पर होगा।
इस सराहनीय निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जी व मंत्रिमंडल का हार्दिक आभार।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला...
नौकरी से बर्खास्त किए गए 2621 सहायक शिक्षकों को सरकार अब सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करेगी।
@vishnudsai
आज मुख्यमंत्री निवास में में बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से मुलाकात कर समायोजन के फैसले पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कान देखकर मुझे भी आत्मिक संतोष की प्राप्ति हुई है...
आज निवास में बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों से मुलाकात हुई, समायोजन किये जाने की हमारी सरकार के निर्णय पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की। युवा साथियों से आत्मीय संवाद हुआ और बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहयोगी बनने का आग्रह किया।
सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई थी, लेकिन हमारी सुशासन की सरकार ने इन युवा साथियों की परेशानियों और संघर्ष को समझा एवं पूरी संवेदनशीलता के साथ सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का निर्णय लेकर सभी 2621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों की मेहनत और लगन को सम्मान दिया है।
युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये बी.एड. अर्हताधारी 2621 सहायक शिक्षकों के साथ हमारी सुशासन की सरकार ने न्याय किया है। इन सभी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद में समायोजित करने का निर्णय हमने लिया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है।
बी.एड. अर्हताधारी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं!
#CabinetDecision