Ravi Kashyap retweetledi

आपका नाम तुकाराम मुंढे है।
आप महाराष्ट्र कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी हैं। आपकी जन्मतिथि 03 जून 1975 बताई जाती है। आपने B.A. और M.A. की पढ़ाई डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी , औरंगाबाद से की।
आपकी पहचान एक ऐसे अफसर के रूप में बनी, जो कुर्सी बचाने से ज्यादा सिस्टम सुधारने में विश्वास रखता है।
जहां भी आपकी पोस्टिंग हुई , वहां अवैध निर्माण , भ्रष्टाचार , लापरवाही और राजनीतिक दबाव से आपका टकराव हुआ।
नवी मुंबई हो, नासिक हो या नागपुर .. आपने काम करने का तरीका वही रखा नियम से समझौता नहीं।
नागपुर में जब आप Municipal Commissioner थे , तब नेताओं और corporators से आपका टकराव खुलकर सामने आया। लेकिन जनता का एक बड़ा हिस्सा आपके समर्थन में खड़ा हुआ।
कई जगह लोग आपको ईमानदार और सख्त अफसर कहते रहे, लेकिन सिस्टम ने आपको बार-बार ट्रांसफर ऑर्डर थमा दिया।
21 साल की सर्विस में 24 postings ये सिर्फ एक IAS अधिकारी की transfer history नहीं , बल्कि इस सिस्टम की असली हालत है।
तुकाराम मुंढे की कहानी बताती है कि इस देश में ईमानदार अफसर को मेडल से पहले ट्रांसफर मिलता है।

हिन्दी
























