Dr. Omprakash bouddha
1.2K posts

Dr. Omprakash bouddha
@omprakash_boddh
जिला अध्यक्ष (ASP) / जिला उपाध्यक्ष (RBM) / जिला अध्यक्ष GAS-4 ( NGO) + सामाजिक कार्यकर्ता- (MSW)
Biaora Katılım Şubat 2022
426 Takip Edilen214 Takipçiler

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में किसान मोतीलाल कुशवाहा जी पर गोली चलाने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है।
पीड़ित किसान के अनुसार, कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग और उसके साथियों द्वारा गरीब किसानों की जमीनें हथियाने की शिकायत को लेकर ज्ञापन देने पर उन पर गोली चलाई गई। यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51, शालिग्राम गर्ग का नाम पहले भी विवादों में सामने आ चुका है। कुछ समय पूर्व एक दलित परिवार की शादी में उत्पात मचाने और महिलाओं के साथ अभद्रता की घटना प्रमुख हैं। उस मामले की जांच अभी भी जारी है। यदि उस मामले में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की गई होती, तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर अंकुश लगाया जा सकता था।
हम @MP_MyGov से मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच कराई जाए। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध उसकी सामाजिक, धार्मिक या राजनीतिक पहचान से ऊपर उठकर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
किसी भी किसान को भय, हिंसा या दबाव के बल पर अपनी जमीन छोड़ने के लिए विवश करना अस्वीकार्य है।
हम घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।
हिन्दी

मैं मध्यप्रदेश सरकार और छतरपुर पुलिस प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देता हूं—यदि 24 घंटे के भीतर बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख प. धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया और उसके खिलाफ कानून के तहत NSA सहित कठोर कार्रवाई पर निर्णय नहीं लिया गया और मोतीलाल कुशवाह को सुरक्षा नहीं दी गई तो भीम आर्मी बड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी।
मैं स्वयं छतरपुर आ रहा हूं। पीड़ित मोतीलाल कुशवाह और उनके परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई अब पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।
CM @DrMohanYadav51 रसूख और सत्ता के दबाव में अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून सबके लिए बराबर है!
@DIGCHHATARPUR @DGP_MP
@BhimArmyChief @VinayRatanSingh
@JansamparkMP @CMMadhyaPradesh @collchhatarpur
हिन्दी

@SunilAstay बाबा के भाई को गर्मी चड़ गयी है सर जी जल्दी उतारो l
हिन्दी

दतिया विधानसभा के सम्मानित साथियों ए जो नेता आकर हमारी जाति के होने का रोना रोएंगे बरगलाएंगे तब तुम इनसे पूछना जब ग्वालियर में बाबा की फोटो जलाईं प्रतिमा नहीं लगने दी तब आप कहां थे याद रखना ए हमारे नहीं कांग्रेस, भाजपा के हैं। #वोट_फोर_केतली @BhimArmyChief @AzadSamajParty

हिन्दी

सर जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई हो l🎂🎂
तथागत बुद्ध की करूणा एवं महापुरुषों के आशीर्वाद से आपकी उम्र लंबी हो अनन्त हो और आप हमेशा बहुजन समाज की आवाज को बुलंद करते रहें, हमे मार्ग दर्शन देते रहें l
जय भीम, नमो बुद्धाय 🙏🙏
@SatendraVidrohi
हिन्दी

@DamodarSYadav सर आप संघर्ष करो, हम सब आपके साथ हैं l
हिन्दी

आज दतिया विधानसभा में युवा नेता राजा बड़ोनी के साथ सेकड़ो कार्यकताओं को आजाद समाज पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं के जनसमूह को विश्वास दिलाया की दतिया का चुनाव प्रदेश में नई राजनीति को स्थापित करेगा एवं दतिया से भय भ्रष्टाचार खत्म करेगा। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वह संविधान की रक्षा के लिए तत्पर रहें।
इस संकल्प को साकार करने के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और संघर्ष के साथ मैदान में खड़ा है।
जिस प्रकार भाई चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में नगीना लोकसभा ने परिवर्तन का इतिहास रचा, उसी प्रकार दतिया की जनता भी आने वाले विधानसभा उपचुनाव में बड़े अंतर से परिवर्तन का जनादेश देकर नया इतिहास रचेगी।
हम मध्य प्रदेश विधानसभा में दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, किसान, युवा, महिलाओं और समाज के प्रत्येक उपेक्षित वर्ग की आवाज़ को पूरी ताकत और मजबूती के साथ उठाने का काम करेंगे।
यह केवल हमारा संकल्प नहीं, बल्कि दतिया की जनता से किया गया हमारा वादा है।
जय भीम! जय संविधान! जय भारत!




हिन्दी

गाँव चौपाल यात्रा के अंतर्गत आज दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झड़िया, केवलारी, कुम्हेड़ी एवं लिधौरा में पहुँचकर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया।
हर गाँव में जनता का अपार स्नेह, विश्वास और परिवर्तन का स्पष्ट संकल्प देखने को मिला। लोगों ने भ्रष्टाचार, उपेक्षा और जनविरोधी राजनीति के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज़ बुलंद की।
दतिया की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। यह लड़ाई केवल एक चुनाव की नहीं, बल्कि दतिया के स्वाभिमान, सम्मान, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को पुनः स्थापित करने की लड़ाई है।
परम पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर साहब कांशीराम जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाते हुए हम बहुजन समाज के सम्मान और अधिकारों की इस लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक लेकर जाएंगे।
अबकी बार दतिया विधानसभा उपचुनाव में परिवर्तन की जीत तय है। जनता का जनादेश अन्याय और अहंकार की राजनीति को करारा जवाब देगा। हर गाँव, हर बूथ और हर घर से उठ रही आवाज़ एक ही है - दतिया बदलेगा, दतिया जीतेगा।
जय भीम!
जय संविधान!




हिन्दी

कबीरा कुंआ एक हैं पानी भरैं अनेक।
बर्तन में ही भेद है, पानी सबमें एक।।
समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं भेदभाव के विरुद्ध जन-जागृति पैदा करने वाले महान समाज सुधारक, भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक, महान कवि "संत कबीर दास" जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाए।

हिन्दी

मण्डल कमीशन की सिफारिशों को लागू कर भारत में दलितों, पिछड़ों व वंचितों की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले एवं बाबासाहेब को भारत रत्न व उनकी जयंती पर अवकाश घोषित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. #विश्वनाथ_प्रताप_सिंह_जी की जयंती पर उन्हे शत शत नमन।
💐🙏🏻
#जयभीम
#VishvaNathPratapSingh

हिन्दी

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, आरक्षण के जनक, समतामूलक समाज के जन्मदाता, महान समाज सुधारक, लोकनायक कोल्हापुर नरेश राजर्षी #छत्रपति_शाहूजी_महाराज जी की जयंती (26 जून) पर उन्हें शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
💐🙏🏻
#जयभीम #जय_संविधान
#छत्रपती_शाहूजी_महाराज_जयंती
@Kailash_verma1

हिन्दी























