
राजस्थान के उदयपुर में आयोजित जल मंत्रियों के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की जल संवर्धन योजना को विशेष सराहना मिली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नीति जल संरक्षण और सतत विकास पर केंद्रित है। राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।












