Sabitlenmiş Tweet
Prof. Ram Gopal Yadav
408 posts

Prof. Ram Gopal Yadav
@proframgopalya1
Secretary General Samajwadi party,MP since 1992 ,https://t.co/SRg0ZW8r7z.(physics)M.A.(https://t.co/6ZqfOunR12) Ph.D.
Katılım Mayıs 2020
13 Takip Edilen324.9K Takipçiler

ए आई (artificial intelligence) के प्रयोग से सारी दुनियाँ में बेरोज़गारी बढ़ेगी । और इस से भी ख़तरनाक बात ये है की व्यक्ति के मस्तिष्क का विकास ही रुक जायेगा । ये सर्व विदित है कि शरीर के जिस अंग का प्रयोग नहीं होता है वह निष्प्रभावी हो जाता है । आने वाली पीढ़ियाँ अपने दिमाग़ से एक चिट्ठी भी नहीं लिख सकेंगीं । शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य के व्यक्तित्व के सम्पूर्ण विकास का होता है । AI व्यक्ति को दिमाग़ी विकलांगता की तरफ़ ले जाएगी । इस से बचने की आवश्यकता है । आँख बंद करके पश्चिम की नक़ल करना आत्मघाती कदम है ।@AshwiniVaishnaw
हिन्दी

अब संगम तट पर स्नान भी कौन करेगा कौन नहीं करेगा यह माघ मेला प्रशासन और प्रयागराज पुलिस तय करेगी ? आज ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को प्रशासन ने गंगा स्नान करने से रोक दिया और उनके भक्तों पर लाठी चलायी ।स्वामी जी अपने शिविर के सामने चार घंटे से अनसन पर बैठे हैं ।एक योगी की सरकार में हिंदू धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु का ऐसा अपमान होगा इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी । दोषी लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए ।@yadavakhilesh
हिन्दी

@Ayesha0Khaan ग्रामीण लोग इसे भद्द कहते हैं । दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग पर इसका एक बृक्ष है जिस पर ये फल आते हैं हर वर्ष ।
हिन्दी

@ABPNews किसी नेता के नाम नहीं रहा २०२५ ,केवल उद्योगपति अडानी के नाम रहा !
हिन्दी

आपके मुताबिक किस नेता के नाम रहा साल 2025? कमेंट करें
#NarendraModi #AmitShah #YogiAdityanath #NitishKumar #RahulGandhi #MamataBanerjee #AkhileshYadav #ArvindKejriwal #ABPNews

हिन्दी

नेता जी भारतीय राजनीति के एक ऐसे शिखर पुरुष हैं जिनकी बराबरी इस काल खंड का कोई राजनीतिज्ञ नहीं कर सकता है । उन्होंने शोषित पीड़ित लोगों को सम्मान सहित जीने और सर उठाकर चलने की प्रेरणा दी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के रूप में नेता जी द्वारा जन कल्याण के लिए जो फैसले लिए गए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा ।
आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर नेता जी को शत शत नमन !




हिन्दी

सारे एग्जिट पोल्स प्रायोजित हैं । लोक सभा चुनाव के समय ये यू पी में समाजवादी पार्टी को एक सीट दे रहे थे और सपा जीती 37 सीटें । बिहार के एग्जिट पोल्स अधिकारियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर बेईमानी कराने की नीयत से निकाले गए हैं ।महागठबंधन के नेता कार्यकर्ता डेमोरलाइज़ न हों । तेजश्वी ही मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं । ईवीएम की निगरानी करें और काउंटिंग में अत्यधिक सावधान रहें । वोट चोरी न होने दें ।@yadavtejashwi
@yadavakhilesh
हिन्दी

आज १० नवंबर २०२५ को बुलंद शहर जनपद के राष्ट्रीय लोकदल के कुछ प्रमुख नेताओं जिनमे श्री अन्नू चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष रालोद बुलंदशहर एवं जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय जाट महासभा बुलंदशहर, श्री अशोक तेवतिया महासचिव रालोद बुलंद शहर और श्री विजेंद्र सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष सिकंदराबाद ने श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव ने उन्हें समाजवादी पार्टी का सदस्य बनाया ।उपरोक्त नेताओं और उनके समर्थकों के समाजवादी पार्टी में आने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और अधिक मज़बूत होगी ।@samajwadiparty

हिन्दी

आप सबको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ । भगवान करे इस दिवाली का प्रकाश हमारे लोकतंत्र पर उमड़ रहीं काली घटाओं,लोगों के मन में व्याप्त भय और प्रशासन में परत दर परत प्रवेश करचुके भ्रष्टाचार को चीर कर एक संवेदनशील समाज के निर्माण तथा भय और भ्रष्टाचार मुक्त लोकतंत्र की स्थापना के लिए मार्ग प्रशस्त करे ।@samajwadiparty

हिन्दी

आज नेता जी की पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि । नेताजी ने समाज के वंचित वर्ग को सर उठाकर जीना सिखाया, जिन लोगों ने कभी विधायक , सांसद या मंत्री बनने की कल्पना तक नही की उन्हें उन पदों पर पहुँचा कर सम्पूर्ण उपेक्षित समाज को सम्मान दिलाया । ऐसे कर्मठ और संघर्षशील व्यक्ति कभी कभी ही इस संसार में पैदा होते हैं ।गुरुश्रेष्ठ उदय प्रताप की नेता जी के लिए लिखी गयीं ये पंक्तियां “ कुछ अपनी कर्मठता का फल तो कुछ असर दुआओं का । लखनऊ की छाती पर गाड़ा जाकर झंडा गाँवों का ।।”
सदैव याद रखी जायँगी । आज नेता जी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार, उनकी प्रेरणा अखिलेश के रूप में हम सबको संघर्ष के साथ आगे बढ़ने को निरंतर प्रेरित कर रही है ।
नेता जी की पुण्य तिथि पर उनके द्वारा स्थापित समाजवादी पार्टी को और अधिक ताकतवर बनाने का संकल्प लेना ही नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
शत शत नमन !




हिन्दी

हिंदी दिवस की आपको शुभ कामनाएँ ।विचारों की अभिव्यक्ति का सबसे आसान माध्यम मातृ भाषा ही होती है ।अंग्रेज़ी केवल अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की भाषा है फिर भी आजकल हिंदी भाषी लोग भी अंग्रेज़ी में बात करने में गर्व महसूस करते हैं । यह अत्यंत कष्टप्रद है ।@samajwadiparty
हिन्दी

समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और शुभ चिंतकों को सावधान किया जाता है कि एक सांप्रदायिक दल की फ़र्ज़ी ITCell के द्वारा समाजवादी पार्टी के नेताऑं के नाम के फ़र्ज़ी अकाउंट्स बनाये गए हैं । और उनके हैंडल से बीजेपी के नेताओं के ट्वीट्स को रीट्वीट किया जा रहा है । इस से सावधान रहें और जानकारी होने पर समाजवादी पार्टी की मीडिया सैल को अवगत करायें ।@samajwadiparty @yadavakhilesh
हिन्दी











