Sabitlenmiş Tweet
Ra
385 posts


@adagio_aria ये आदमी लेखक बनने से पहले पोस्टमार्टम करने वाला डॉक्टर था शायद :) ऐसी ऐसी बातें लिखी हैं कि दिमाग की बत्ती जल जाती है हर वाक्य को पढ़कर

हिन्दी

It shouldn’t just stop here. Do more! Sab Saale Nepali jab marzi idhar ghus ke faayeda lo aur ulta aankh dikhaao 😡
The Analyzer (News Updates🗞️)@Indian_Analyzer
🚨 HUGE! India HALTS petrol & diesel supply to vehicles with Nepali license plates at border pumps 🤯 Strict move to crush fuel smuggling & black marketing. This comes after Nepal imposed customs duties on goods brought from India, badly hurting Indian border traders. India is finally playing its cards well, no more one-sided favours. Neighbourhood must learn: Actions have consequences👏🏽
हिन्दी

@adagio_aria "जैसे ही मैंने उस टुकड़े को थाली के किनारे पर दबाया, एक ऐसी मद्धम और डरावनी आवाज आयी और वह वापस अपनी मूल आकृति में लौट आया जैसे उसमे कोई अपनी मर्जी की जान बची हो" -> "सिर्फ जान नहीं, "अपनी मर्जी की जान", और सिर्फ आवाज नहीं, "मध्यम डरावनी आवाज" - आपका क्लोन है ये
हिन्दी

@adagio_aria एक एक वाक्य अनुमिता शर्मा की कहानियों जैसा दिमाग की बत्ती जला देने वाला - "उसकी सफेदी में वह मासूमियत नहीं थी जो भूख मिटाती है, बल्कि वह भयावह चमक थी जो आगाह कर रही थी कि यहाँ से वापसी का रास्ता बंद है"
हिन्दी

नर्मदा दंड परिक्रमा प्रेशर कुकर की रसोई नहीं है। धीमी आंच पर बनती खिचड़ी की तरह है। स्वाद धीरे धीरे घुलता है अन्न में — कुछ उस तरह।
पर आजकल तो सूरज तप रहे हैं, रसोई की उपमा सोलर कुकर से करनी चाहिए। साढ़े पांच बजे शुरू की परिक्रमा नौ बजे तक थामने का समय हो जाता है। पहली पारी की खिचड़ी।
नर्मदा परिक्रमा मार्ग बन रहा है। गर्दा उड़ रहा है। श्रमिक कहते हैं — यहीं पेड़ की छांह में आराम करो बाबा।
प्रेम सागर कहते हैं — अब चार बजे शाम को शुरू करूंगा। एक किलोमीटर बचा है घाटी पार करने में। कल मुख्य सड़क पर चलना होगा। वैसे भईया यह कच्ची पगडंडी बेहतर है दंड यात्रा के लिए। पक्की सड़क पर तो डामर ज्यादा ताप देता है।
उमेश यादव फिर आये, आज पत्नी लक्ष्मी और छोटी बेटी को भी साथ ले आये। बेटी के हाथ में पानी की बोतल है — शायद उसी को सौंपने की ज़िम्मेदारी दी गई है। बड़ी बेटी प्रियंका घर पर रही, पर पपीते भेजे। 40 डिग्री के जंगल में यह परिवार — नर्मदा माई की सेवा में अपनी तरफ से।
मौज है। दंड भरने से बदन में छाले भले पड़ रहे हैं उमेश, लक्ष्मी और प्रियंका जैसे का आदर और सेवा जरूर तृप्त करती होगी।
जंगल के चित्रों पर ध्यान दिया जाये। महुआ भी टपक रहा है। पलाश भी फूला है। बस सागौन खंखड़ हो गया है।
हां, कल का आतिथ्य देने वाले साल्ले डंडा के ज्ञानी लाल वर्कड़े जी का भी चित्र है।
#NarmadaDandParikrama




हिन्दी

@laidback1954 Perhaps there is something wrong in Sony TV. They are doing all this purposefully.
English

@rahtiwary There seems to be some problem in house for them. Have watched from Season 1 onwards but never found the handling so pathetic . They are taking their contestants & the audience for granted.
English

Don't know how many here watch the #IndianIdol this year . In spite of reasonably good contestants, it has been one of the worst seasons ever. Disinterested judges . Poor presentation & formating. Almost as if the program is being forced on them. #SonyTV should close down the show rather than continue like this.
English

@harnathsinghmp पर्यायवाची शब्दों में कृपया "जीवनविनाशक" भी जोड़ दें; शायद पहले इस पर्यायवाची शब्द की आवश्यकता नहीं थी, पर अब है।
हिन्दी

हिंदी भाषा विश्व की सर्वाधिक समृद्ध भाषा है, परंतु आप अंग्रेजी को गले में लटकाए घूम रहे हैं।
और अंग्रेजी बोलने में अपनी शान समझते हैं।
देख लीजिए पत्नी के 50 पर्यायवाची ---
पत्नी, अर्धांगिनी, लुगाई,बीवी,धर्मपत्नी, घरवाली,संगिनी,औरत,कलत्र,कांता, गृहस्वामिनी, गृहिणी,जनाना,जाया,जोरू,दारा, नारी,परिणीता,भार्या,वधू,वल्लभा,वामा, वामांगना,वामांगिनी,सजनी,सहचरी,सहधर्मिणी, स्त्री,गेहिनी,अंकशायिनी,गृहलक्ष्मी, प्राणप्रिया, जीवनसंगिनी,तिय,तिरिया,दयिरा, दुलहन | दुलहिन,प्राणवल्लभा,प्राणेश्वरी, प्रिया,प्रियतमा, बन्नी,वनिता, बहू, हृदयेश्वरी,श्रीमती,सहगामिनी |
दूसरी ओर अंग्रेजी जिसमें केवल "वाइफ"!
अब तय आप करें?
हिन्दी

@Pranshu14 @HydREGuide @NammaBengaluroo @NewDelhiTimes It seems apocalypse has happened in all these cities in these photos.
English

>>> घड़ी, साइकिल, बाजा बनाम राइडर
मेरे बचपन में दहेज का मानक था — घड़ी, साइकिल और बाजा – रेडियो। तेल से चुआती जुल्फी टेये नई शादी वाला दुलहा गांव में साइकिल ले कर घड़ी पहने और रेडियो पर बिनाका गीत माला सुनता निकलता था। जलवा होता था।
अब समय बहुत बदल गया है। बगल में शादी तय हुई है। छेकईया में — तिलक की रस्म में — सब तय-तमाम हुआ है। पर लड़का मुंह फुलाये है। मोटर साइकिल में जो ब्रांड देने को कहा है लड़की के पिता ने, वह उसे पसंद नहीं — उसे तो कोई नई ब्रांड की राइडर चाहिये। लड़की इंटर पास है। लड़के से एक दर्जा ज्यादा पढ़ी है; पर उससे क्या। मोटर साइकिल पर पीछे बिठा ले चलेगा तो राइडर वाला जलवा थोड़े होगा — चाहे वह कितनी भी पढ़ी हो।
लड़कियां अब ज्यादा पढ़ रही हैं, ज्यादा योग्य हैं। पर बाज़ार अभी भी वही है — दहेज लड़की वाला ही देता है। यही पहेली मेरी समझ में नहीं आती।
साइकिल से निकलता हूँ तो गाँव की गलियों में मोटर साइकिलें ही मोटर साइकिलें दिखती हैं — खड़ी भी, दौड़ती भी। बाज़ार में चलने की जगह नहीं। लोन पर ले कर दहेज में मोटर साइकिल देना आसान हो गया है। ऋणम कृत्वा घृतम पिबेत।
कई-कई गांवों में लड़कों की शादी नहीं हो रही। कोई पूछने वाला ही नहीं आता। पहले तो घर के सामने बंधे दो बैल और एक गइया शादी के लिये नेसेसरी और सफीशियेंट कंडीशन होती थी। अब वह नहीं रहा। अब नौकरी — भले ही बम्बई में होटल में बेयरा की हो — ज़रूरी है। लिहाजा, बेरोजगारी के जमाने में कई बिना शादी के रह जा रहे हैं। इंतजार में अधेड़ हो जा रहे हैं। और दहेज फिर भी लड़की वाला ही दे रहा है।
बहुत सम्भव है आज से दस साल बाद जेन-अल्फा का नौजवान बेरोजगार हो; सरकार की यूनिवर्सल बेसिक इनकम पर जिंदा हो; पर चलता दहेज में माँगे चार चक्का पर ही हो।
दरअसल मामला मोटर साइकिल का है ही नहीं। मामला इज्ज़त और हैसियत का है। लड़की का बाप दहेज देकर इज्ज़त खरीदता है — लड़का दहेज लेकर हैसियत जताता है। राइडर वाली मोटर साइकिल उस पूरे समीकरण में = का चिन्ह लगाती है।
घड़ी-साइकिल-बाजा का ज़माना गया। चिन्ह वही रहा।
< गांवदेहात डायरी > #VillageDiary
विस्तार से गांवदेहात डायरी ब्लॉग पर मिलेगी — आपको जंचे तो प्रोफाइल में "मानसिक हलचल" ब्लॉग लिंक झाँक लें। → gyandutt[.]com

हिन्दी

@GYANDUTT २०-२५ साल बेटी को पालो और कुछ खर्चीला मांगे तो बोलो, "ये शौक ससुराल जाकर पूरे करना"। अच्छी नौकरी वाला अमीर परिवार का लड़का खोजो और अपनी अधपकी आधी बिगड़ैल बेटी पूरी जिंदगी के लिए उसके पल्ले बांध दो - और "मुझे दहेज देना पड़ा" का "विक्टिम कार्ड" भी खेलो - दोनों हाथों में लड्डू।
हिन्दी








