Raj Kumar Jha
64.4K posts

Raj Kumar Jha
@rajpadma
Sanatani Hindu Nationalist. I'm what I really am.इदमहं य एवास्मि सोऽस्मि Being a Sanatani I needn't wear secularism, liberalism & pluralism on my sleeves.

पटना यूनिवर्सिटी का दरभंगा हाउस के बारे में आप सभी जानते होंगे, जितनी शानदार इसकी इमारत है, वैसे ही इसका इतिहास भी बहुत शानदार है। वास्तुकला का यह अद्भुत नमूना, गंगा नदी के तट पर स्थित है, जिसे वर्ष 1901 में दरभंगा महाराज रामेश्वर सिंह द्वारा रमण गुप्त नाम के एक व्यक्ति से 12 एकड़ ज़मीन ख़रीद कर बनाया गया था। ब्रिटिश वास्तुकार चार्ल्स मंट ने इस महल को डिजाइन किया था और वह वही वास्तुकार थे जिन्होंने दरभंगा में आनंदबाग पैलेस को डिजाइन किया था। दरभंगा हाउस के निर्माण में ब्रिटिश और मुग़ल शैली का ध्यान रखा गया था। दरभंगा हाउस की मुख्य विशेषता देवी काली मंदिर है जो दो ब्लॉकों के बीच में बनाया गया था। इस मंदिर निर्माण दरभंगा हाउस से पहले हुआ था। उस समय इस मंदिर में केवल शाही परिवार के लोगों को ही प्रवेश करनी की अनुमति थी लेकिन आज इस मंदिर में हजारों भक्त श्रद्धा के साथ आते हैं। वर्ष 1955 में, पटना के दरभंगा हाऊस को शाही परिवार ने साढ़े सात लाख रुपए में पटना विश्वविद्यालय को बेच दिया था। जिसके बाद दरभंगा हाउस पटना यूनिवर्सिटी की संपत्ति बन गई, जहां पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई होने लगी। दरभंगा हाउस की इमारत को 1934 के भूकंप और 1935 के बाढ़ में नुक़सान उठाना पड़ा था। 1988 में आए भूकंप में भी इसकी इमारत को नुक़सान पहुँचा। आज भी पटना में अधिकतर पुरानी इमारत सरकारी देख रेख नहीं होने की वजह कर जर्जर हो गई हैं, ठीक यही हाल दरभंगा हाउस का भी है।









अपन भाषा खातिर तोहर प्रेम देख मन गदगद भऽ जाइ छै भाय। अहिना अपन माटि, बोली आ संस्कृतिके आगाँ बढ़बैत रहियौ। गंगा कात'क भूमिहार छी! हम मैथिलीक रखबार छी -----राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' जय बेगूसराय! जय मैथिली!
















