
पिछले साल अक्टूबर के महीने में @Flipkart से iPhone 16 खरीदा था और उसके साथ ये चार्जर भी खरीदा था अब सिर्फ 5 महीने में ही चार्जर ने काम करना बंद कर दिया। फोन और चार्जर की एक साल की वारंटी होती है इसलिए हम @Apple के सर्विस सेंटर पर गए तो उन्होंने कहा कि ये चार्जर डुप्लिकेट है इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते। फिर @flipkartsupport से संपर्क किया जो कि बहुत मुश्किल से होता है क्योंकि अब सीधे एजेंट से फोन पर बात नहीं होती आपको पहले उनके AI चैटबॉट से चैट करनी पड़ती है और चैट में बकवास करने के बाद बहुत देर बाद वो आपकी बात अपने एजेंट से करवाते हैं तो बड़ी मुश्किल से बात हुई और उन्होंने कहा कि अगर एप्पल वाले मना कर रहे हैं तो आप उनसे डिनाई लैटर ले लीजिए ये लिखवाकर कि चार्जर डुप्लीकेट है उसके बाद हम आपकी शिकायत दर्ज कर लेंगे। अब इस बात के लिए एप्पल वाले तैयार नहीं हुए और कहने लगे कि हम फेक प्रोडक्ट पर कुछ लिखकर नहीं दे सकते फिर थोड़ी बहस हुई और उन्होंने सीनियर से बात की जिसमें उन्होंने नया तरीका बताया होगा तो हमसे बोले कि ठीक है हम डिनाई लैटर दे देंगे लेकिन पहले आप बिल दीजिए तो हमने बिल डाउनलोड कर दे दिया फिर वो अपने सीनियर के पास लेकर गए और वापस आकर बोले कि इसमें सीरियल नंबर नहीं है पहले आप बिल पर सीरियल नंबर लिखवाकर लाइए तब हम डिनाइ लैटर देंगे। अब फिर से फिल्पकार्ट से कॉन्टैक्ट किया ठीक वैसे ही पहले चैट की उनके साथ फिर उन्होंने बात करवाई तो उन्होंने कहा ठीक है आप चार्जर के फोटो हमें भेजिए हम 23 मार्च तक बिल की नई कॉपी दे देंगे। मतलब 23 मार्च को बिल की नई कॉपी मिलेगी उसके बाद फिल्पकार्ट वाले कंप्लेंट लेंगे उसके बाद पता नहीं कब तक चार्जर मिल पाएगा...❓ पता नहीं कौन झूठ बोल रहा है वैसे चार्जर तो कहीं से भी डुप्लिकेट नहीं लग रहा लेकिन कुछ कह नहीं सकते क्योंकि आजकल नकली सामान बनाने वाले भी किसी से कम नहीं हैं फिलहाल तो एप्पल और फिल्पकार्ट दोनों खुद को सही बता रहे हैं और इसमें कस्टमर यानि कि हम फुटबॉल बने हुए हैं... #apple #appleiphone #flipkart #JagoGrahakJago @AppleSupport




















