#100daysyoga
क्षेत्रक मुख्यालय भिलाई में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चल रहे 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत बलकार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया गया। @SSBFTRLUCKNOW@SSB_INDIA
विश्व मातृ दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रक मुख्यालय भिलाई में बच्चों हेतु Slow Cycle Riding, Running प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।
क्षेत्रक मुख्यालय ,सशस्त्र सीमा बल , गोरखपुर के अंतर्गत , 07 मई 2026 को श्री शक्ति सिंह ठाकुर, कमांडेंट, 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज के कुशल निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया।
दिनांक 06 मई 2026 एवं 07 मई 2026 को श्री एस. डी. शेरखाने, उप महानिरीक्षक (प्रचालन), सीमांत मुख्यालय, लखनऊ द्वारा 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा का दो दिवसीय दौरा सम्पन्न किया गया।
@SSB_INDIA@SSBFTRLUCKNOW@SectorSsb
#विश्वरेडक्रॉसदिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल.सीमांत मुख्यालय, लखनऊ मानवता, सेवा और करुणा की भावना को नमन करता है। आइए, हम सभी जरूरतमंदों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहने और मानव सेवा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लें।
#WorldRedCrossDay
दिनांक 08 मई 2026 को विश्व थैलेसीमिया दिवस एवं विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी दिवस के उपलक्ष्य में वाहिनी मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
@SSB_INDIA@SSBFTRLUCKNOW@SectorSsb
वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि 🇮🇳
सशस्त्र सीमा बल (#SSB) के Shri A. C. Kumar, Deputy Inspector General, DO Imphal तथा Naik (GD) L. Ranjan Singh, GC Imphal (16th BN SSB) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जिन्होंने आज ही के दिन, 09 मई 1997 को #इम्फाल स्थित मणिपुर एवं नागालैंड डिवीजन के संभागीय मुख्यालय पर अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए हमले का बहादुरी से सामना करते हुए असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया।
उनका अतुलनीय साहस, अटूट समर्पण एवं राष्ट्रसेवा का जज़्बा सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
सशस्त्र सीमा बल परिवार उनकी वीरगाथा को शत-शत नमन करता है तथा उनके महान बलिदान को युगों-युगों तक स्मरण करता रहेगा।
#वीरों_का_वंदन
#भारत_के_वीर
#SupremeSacrifice#PrideOfSSB@HMOIndia@PIBHomeAffairs@BharatKeVeer@PIB_India
वीर बलिदानी को विनम्र श्रद्धांजलि 🇮🇳
सशस्त्र सीमा बल (#SSB) की 15वीं वाहिनी के उप निरीक्षक (सामान्य) अमल सरकार (PMG) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जिन्होंने आज ही के दिन, 09 मई 2017 को #असम के घने मानस जंगल में #NDFB आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान का साहसपूर्वक नेतृत्व करते हुए अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया।
उनके अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में उन्हें वर्ष 2022 के स्वतंत्रता दिवस पर मरणोपरांत पुलिस वीरता पदक (PMG) से अलंकृत किया गया।
उनका अतुलनीय साहस, अटूट समर्पण एवं राष्ट्रसेवा का जज़्बा सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
सशस्त्र सीमा बल परिवार उनकी वीरगाथा को शत-शत नमन करता है तथा उनके महान बलिदान को युगों-युगों तक स्मरण करता रहेगा।
#वीरों_का_वंदन
#भारत_के_वीर
#SupremeSacrifice#PrideOfSSB@HMOIndia@PIBHomeAffairs@BharatKeVeer@PIB_India@15BnSSB_INDIA
क्षेत्रक मुख्यालय भिलाई में आयोजित सैनिक सम्मेलन के दौरान उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी बलकार्मिकों को संबोधित करते हुए गुणवत्तायुक्त राशन, सरकारी वाहनों के रखरखाव, यातायात नियमों के पालन, नियमित व्यायाम-योग तथा स्वच्छता एवं हाइजीन बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया @SSBFTRLUCKNOW
#100daysyoga
क्षेत्रक मुख्यालय भिलाई में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत बलकार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया गया। 🧘♂️🇮🇳
🇮🇳 समन्वय से सशक्त सीमा सुरक्षा 🇮🇳
दिनांक05.05.26को42वीं वाहिनी,रुपेडिया में #SSBएवं #APFनेपाल के बीच समन्वय बैठक आयोजित हुई।
भारत–नेपाल सीमा सुरक्षा,प्रभावी प्रबंधन व सीमा पारअपराधों की रोकथाम पर चर्चा हुई।
बेहतर समन्वय व सतर्कता से सशक्त सीमाओं की दिशा में निरंतर प्रयास जारी।
विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर वाहिनी की ओर से सभी युवाओं एवं बलकार्मिकों को हार्दिक शुभकामनाएं।
खेल और फिटनेस न केवल शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।
#WorldAthleticsDay#HealthyLife@SSB_INDIA@SSBFTRLUCKNOW@shq_SSBBHILAI