Suchitra Arya
3.3K posts

Suchitra Arya
@suchitraarya
Former VICE-CHAIRMAN : RSAIDB Govt. of Rajasthan. Former-MLA(twice)&GS-RPCC. https://t.co/WLpXckj9h8
Nohar, India Katılım Eylül 2015
1.2K Takip Edilen9.7K Takipçiler

स्वतंत्रता सेनानी, किसानों के मसीहा, गरीबों के हितैषी एवं पंचायती राज व्यवस्था के संस्थापक स्तंभ स्वर्गीय चौधरी कुम्भाराम आर्य जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसान, मजदूर और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों एवं उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा का भाव सदैव हमें समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
ऐसे महान जननायक की पुण्य स्मृतियों को विनम्र श्रद्धांजलि।

हिन्दी

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, किसानों के मसीहा एवं जननायक कुम्भाराम आर्य की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। 🙏🌸
कुम्भाराम आर्य ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, गरीबों और समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा का भाव आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उनके आदर्श सदैव हमें राष्ट्रसेवा एवं समाजहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। 🚩
#कुम्भाराम_आर्य #जननायक #किसानों_के_मसीहा #BJP4Rajasthan

हिन्दी

किसान केसरी, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं किसानों के मसीहा चौधरी कुम्भाराम आर्य जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
राजस्थान की राजनीति के शिखर पुरुष और किसानों के हक के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले कुम्भाराम आर्य जी का जीवन हमारे लिए प्रेरणा का पुंज है। उन्होंने न केवल सामंती कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज बुलंद की, बल्कि किसान और मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक सुधार किए।
उनके विचार और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। @BJP4Rajasthan

हिन्दी

स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय (पिताजी) चौधरी कुम्भाराम आर्य जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करती हूँ!
राजशाही समाप्त कर लोकशाही की स्थापना,
धन-धरती, सत्ता और सम्मान में किसान-कमेरे वर्ग की बराबरी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चौधरी साहब ने जीवनभर संघर्ष किया था! उनके जीवन का प्रत्येक क्षण लोकहित की साधना था — एक ऐसी साधना, जिसने राजनीति को सेवा का पर्याय और नेतृत्व को जनश्रद्धा का प्रतीक बना दिया।
नई पीढ़ी को उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करके आगे बढ़ना चाहिए!
#कुम्भाराम_आर्य

हिन्दी

पायलट साहब को जिम्मेदारी मतलब सरकार बनाने की पूख्ता गारंटी! बेहद मेहनतकश नेता केरल के कुल 14 जिलों में से 10 जिलों में व्यापक दौरे! 65 विधानसभाओ में पार्टी प्रत्यासियों के लिए प्रचार अद्भुत कर्मठता!✊
@SachinPilot

हिन्दी
Suchitra Arya retweetledi

I extend my heartfelt wishes to the UDF candidates who worked tirelessly to earn the trust of the people. Under the leadership of Congress President @Kharge ji, CPP Chairperson Smt Sonia Gandhi ji, and LoP @RahulGandhi ji, our campaign connected with real issues on the ground and our vision for a progressive Keralam was embraced by the people of the state.
As the UDF steps into a new phase of forming the government, I also convey my best wishes to the state leadership and our dedicated workers whose hard work has yielded the results.
@kcvenugopalmp @priyankagandhi @SunnyJosephINC @vdsatheesan @chennithala @ShashiTharoor @DeepaDasmunsi @INCKerala @INCIndia
English
Suchitra Arya retweetledi

कह दिया था - चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी।
आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।
फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी - सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इज़ाफ़ा।
चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई - हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा।
पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर।
हिन्दी

AICC महासचिव एवं टोंक विधायक
श्री @SachinPilot पर राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल की टिप्पणी सिर्फ निंदनीय नहीं, बल्कि भाजपा की गिरती राजनीतिक सोच का आईना है। यह असहमति नहीं, बल्कि हताशा और बौखलाहट से निकली स्तरहीन भाषा है।
नकरात्मक बयानबाजी वही करता है जो जनसमर्थन खो चुका हो और डर से घिरा हो। जनता बार-बार इस बौनी और विद्वेषपूर्ण राजनीति को नकारती आई है और आगे भी नकारेगी। पायलट शुचिता, मर्यादा और सुसंस्कृत राजनीति का स्थापित मानक हैं—बेहूदा बयानबाजी से उनकी छवि नहीं, बल्कि बयान देने वालों की साख गिरती है।
हकीकत यह है कि पायलट को लेकर जनता का भरोसा और उम्मीद ही कुछ लोगों की बेचैनी की जड़ है।
डर साफ है—2018 की तरह 2028 में भी भाजपा की विदाई पायलट फिर से करेगा; राजनीति में जहर नहीं, दृष्टि चलती है और इस कसौटी पर पायलट लगातार खरे उतरते हैं।
हिन्दी

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं संगरिया विधायक @AbhimanyuP00NIA जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
कांग्रेस पार्टी के मेहनती, जुझारू और ऊर्जावान युवा नेतृत्व के महत्वपूर्ण स्तंभ जो प्रदेशभर युवाओं के लिए एक प्रेरणा है; गरिमापूर्ण आचरण और जनसंघर्ष के मुद्दों पर सतत सक्रिय रहना सराहनीय है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।

हिन्दी
Suchitra Arya retweetledi

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने आज नेशनल OBC Congress Advisory Council की महत्वपूर्ण बैठक ली एवं आने वाले समय में रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
📍 इंदिरा भवन, दिल्ली




हिन्दी

खेती-किसानी वर्ग साल भर जिस दिन की बाट जोहता है, वह है #आखातीज — आस्था, श्रम और उम्मीद का सबसे पावन पर्व। यह सिर्फ एक तिथि नहीं, बल्कि वह क्षण है जब किसान अपने पसीने, अपने सपनों और अपने भविष्य को प्रकृति की गोद में सौंप देता है।
इस दिन जब किसान मुट्ठी भर मिट्टी उठाता है, तो वह सिर्फ जमीन नहीं थामता… वह अपनी माँ का आंचल थामता है। उसकी उंगलियों में केवल धूल नहीं, बल्कि उम्मीदों का संसार होता है। वह सिर झुकाकर धरती माता को प्रणाम करता है और भीतर ही भीतर एक बेहद मार्मिक प्रार्थना करता है—
"हे प्रकृति, इस धरती पर रहने वाले हर जीव का पेट पहले भर देना… किसी की थाली खाली न रहे। अगर कुछ बच जाए, तो उसे मेरे हिस्से में लिख देना।"
यह प्रार्थना शब्द नहीं, #किसान का चरित्र है। वह अपने हिस्से की खुशी भी दुनिया के बाद मांगता है। उसके लिए अपनी भूख से पहले दूसरों की रोटी जरूरी होती है।
आखातीज इसलिए केवल त्योहार नहीं, किसान के त्याग, उसकी करुणा और उसके अटूट विश्वास की जीवंत कहानी है—जहाँ वह हर बार खुद से पहले संसार के लिए जीना चुनता है।
प्रकृति की कृपा खेतिहारों पर बनी रहें इन्हीं शुभकामनायें के साथ आखातीज पर्व की हार्दिक शुभकामनायें!
-सुचित्रा आर्य

हिन्दी















