

Umesh R Khose
617 posts

@umeshkhose
NATIONAL TEACHER AWARDEE 2021 NATIONAL ICT AWARDEE 2018 मराठवाडा रत्न पुरस्कार 2021















































दो दिन पहले गढ़वा जिला के रंका से चलकर एक महिला झारखंड मंत्रालय पहुंची थी। वह IAS अधिकारी रमेश घोलप जी से मिलना चाहती थी। 230 किलोमीटर से चलकर वह अपने हाथों से बने ठेकुआ लेकर आई थी। सुरक्षाकर्मी उन्हें घोलप जी के चैंबर तक जाने नहीं दे रहे थे। वह लगातार बोल रही थी "हमारा साहब है, मिलेगा ही हमको" आप एक बार उनको बताइए तो सही गढ़वा से सोनमती आई है। रमेश घोलप जी से सोनमती की मुलाकात हुई। उन्होंने उसे चाय पिलाया। सोनमती जी ने उन्हें ठेकुआ भेंट की। उसके बाद अपनी कार में बैठाकर उन्हें स्टेशन तक छोड़ने गए। गढ़वा की महिला का इस अधिकारी के प्रति इसलिए लगाव था क्योंकि वह वहां डीसी रह चुके थे। आज सरकार ने कई अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें पता चला है कि उन्हें चतरा जिला का डीसी बनाया गया है। जमीन से जुड़े ऐसे अधिकारी को एक बार फिर मौका मिला है जनता से सीधे जुड़कर काम करने का। बहुत बधाई @RmeshSpeaks जी। 🌸