

Ukrainian Babushka 🇺🇦🇮🇳
15.1K posts

@vic_top555
Med student in UA /Junior intern doctor in Ind / name is tribute to brave Ukrainian babushyas 🇺🇦 fundraisers / Medicine is life 🧬





🪫🔋 Thanks to @PatrickAndre666 @Bonkerfella1 we now have 20 power banks that will help us and our defenders stay online and connected. Slava Ukraini! 🇺🇦


















गुजरात की खुशबू, पूरी दुनिया में… 🌸 अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित 14वें फ्लावर शो में इस वर्ष दो गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सृजन होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। विश्व का सबसे बड़ा फ्लावर मंडला और सरदार वल्लभभाई पटेल जी का विश्व का सबसे बड़ा फ्लावर पोर्ट्रेट—इन उपलब्धियों के साथ अहमदाबाद फ्लावर शो ने लगातार तीसरे वर्ष वर्ल्ड रिकॉर्ड की हैट्रिक दर्ज की है। वर्ष 2024 में विश्व का सबसे लंबा फ्लावर स्ट्रक्चर तथा वर्ष 2025 में विश्व का सबसे बड़ा फ्लावर बुके बनाकर अहमदाबाद फ्लावर शो ने गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। वर्ष 2026 में दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ यह आयोजन रचनात्मकता और उत्कृष्ट आयोजन क्षमता का अनुपम उदाहरण बना है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से आयोजित यह फ्लावर शो वर्ल्ड हेरिटेज सिटी अहमदाबाद को वैश्विक मंच पर विशिष्ट पहचान दिला रहा है। यह फ्लावर शो केवल पुष्पों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और आधुनिक भारत की रचनात्मक शक्ति का भव्य उत्सव है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन तथा अहमदाबाद के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई।