दो दिन पहले तक पाँच घंटे तक आरएलपी के सामने गिड़गिड़ाने वाली सरकार आज सत्ता के नशे में आरएलपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। मैं सरकार को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि आरएलपी का हर कार्यकर्ता संघर्ष से निकला है, डरने वाला नहीं है। सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि RLP के संघर्ष की वजह से ही बोनट पर बैठकर सरकार को संतो के आंदोलन में झुकना पड़ा |
तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। लोकतांत्रिक रूप से विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है और लाठी के दम पर हमारी आवाज को सरकार दबा नहीं सकती |
मैंने राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों से वार्ता करके जयपुर में हिरासत में लिए गए RLP कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने को कहा है |
आज कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के अभ्यर्थी सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस,एमबीसी के अत्यंत कम पदों पर विज्ञापित भर्ती की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने तथा भर्ती विज्ञप्ति की समीक्षा विभाग से एक बार पुनः करवाने के लिए दुर्गापुरा स्थित अधीनस्थ बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज जी से मिलेंगे!!
@BaBarS0007
शिक्षा मंत्री 10 दिन में इस्तीफ़ा दे नहीं तो हजारों छात्र छात्राए दिल्ली में आंदोलन करेंगे
'मैं मीडिया के माध्यम से कहना चाहता हूँ, 10 दिन का मैं अल्टीमेटम देता हूँ सरकार को
अगर सरकार दस दिन के अंदर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा नहीं लेती है तो हम लोग
दिल्ली की सड़को पर आंदोलन करेंगे'
– हरीश राजस्थानी
प्रधानमंत्री की अपील पर अरवल के SDM संजीव कुमार साइकिल से ऑफिस गए। 🔥🔥
लेकिन उनके पीछे-पीछे उनकी सरकारी गाड़ी भी तेल फूंकते हुए साथ गई। इस तरह ईंधन बचाने के नाम पर सिर्फ ढोंग रचाए SDM साहब...
अरे साहब, गाड़ी पीछे चलाकर कौन सा तेल बचा भाई?😂🤣
यह तो जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला शुद्ध दिखावा है! 🚲🚘
अगर राजस्थान में अभी कांग्रेस सरकार रही होती
तो ये TV चैनलों पर डिबेट का विषय बन गया होता है।
जैसलमेर के डंपिंग यार्ड में सैकड़ों गायों के शव पड़े हैं, तस्वीर हृदयविदारक है। मगर गौमाता के लिए आउटरेज सलेक्टिव है
किसान आंदोलन की फंडिंग कहां से आ रही है उसका पता चल गया
कॉकरोज जनता पार्टी की फंडिंग कहां से आ रही है उसका पता चल गया।
नॉर्वे के पत्रकार की फंडिंग का भी पता लगा लिया गोदी मीडिया ने।
लेकिन पुलवामा हमले में RDX कैसे आया?
पहलगाम में आतंकवादी कैसे घुसे?
दिल्ली बम धमाके में RDX कहां से आया?
आजतक ये सब ना मीडिया पता लगा पाया, ना जांच एजेंसियां पता लगा पाई और ना ही सरकार ने कुछ पता लगाया।
लेकिन क्यों पता नहीं लगाया?
आखिर देश की जनता से क्या छुपा रहे हैं ये लोग?
VVIP कल्चर…
जयपुर की भीषण गर्मी में…
मुख्यमंत्री जी का AC गाड़ियों का क़ाफ़िला दनदनाते हुए निकलना चाहिए…
आम जनता इस भीषण गर्मी में तपती रहे या सिकती रहे…
VVIP कल्चर मुबारक हो…
OMR घोटाले में “सीक्रेट मीटिंग” की चर्चा तेज… आखिर किस बात पर बनी सहमति?
राजस्थान के चर्चित कथित OMR घोटाले को लेकर अब नई चर्चाओं ने बाजार गर्म कर दिया है। जानकार सूत्रों के अनुसार दो खुलासे के बाद ही घबराए आरोपी के साथ स्वंभू नेता से एक “महत्वपूर्ण मीटिंग” हुई, जिसमें राजस्थान बेरोजगारों के स्वयंभू बेरोजगार नेता, SOG में दर्ज 2025 की FIR के अनुसार नामजद मुख्य आरोपी और एक पूर्व प्रमोटी अधिकारी के शामिल होने की चर्चा है।
सूत्रों का दावा है कि इस बैठक में पूरे मामले को ज्यादा हवा नहीं देने और सोशल मीडिया पर इसको सीमित रखने को लेकर सहमति बनी। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बेरोजगारों की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाले लोग अचानक नरम क्यों पड़ गए?
चर्चा यह भी है कि यह पूरी कवायद किसी “तारों की छत्रछाया” में हुई। बड़ा सवाल है कि क्या बेरोजगारों की आवाज उठाने का दावा करने वाले कुछ चेहरे पर्दे के पीछे समझौते की राजनीति कर रहे हैं? क्या खुलासे की आड़ में सौदेबाजी हुई?
सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी को सांगानेर तहसील कार्यालय का रुख जल्दी करना चाहिए...वहां से कुछ अहम कड़ियां मिलने की चर्चाएं तेज हैं।
बेरोजगार युवा अब सिर्फ एक सवाल पूछ रहे हैं —
“हमारी लड़ाई लड़ने वाले आखिर हमारे साथ हैं… या किसी और के?”
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में सामान्य अभ्यर्थियों को मिली नगण्य पदों की पीड़ा अभ्यर्थियों ने जाट महासभा कार्यालय में राजाराम जी मील के सामने रखी। उन्होंने सीधे शिक्षा मंत्री जी से सीधे वार्ता करके अभ्यर्थियों की पीड़ा से अवगत करवाया। अब आगे मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी अभ्यर्थियों की पीड़ा पहुंचाई जाएगी।
#BCI#SCI#Roster#Backlog@meelrajaram@RajCMO@BaBarS0007@pawansahu51