ทวีตที่ปักหมุด

उसने अपने बॉयफ्रेंड को नहीं… उसकी इज्जत को सड़क पर फेंका था।
रात के करीब 10 बजे
मॉल के बाहर हल्की रोशनी में एक लड़का खड़ा था
पीठ पर Swiggy का बैग
चेहरे पर थकान… लेकिन आंखों में जिम्मेदारी
तभी उसकी गर्लफ्रेंड वहाँ पहुँचती है
पहले 2 सेकंड तक उसे देखती है
फिर अचानक उसका चेहरा बदल जाता है
तो ये है तुम्हारी असलियत
डिलीवरी बॉय
उसकी आवाज़ में प्यार नहीं…सिर्फ घमंड था।
लड़का शांत होकर…धीरे से बोला
अभी काम पर हूँ… प्लीज बाद में बात करते हैं
लेकिन उसे बात नहीं करनी थी
उसे नीचा दिखाना था।
गुस्से में उसने उसका बैग छीना
और सबके सामने सड़क पर फेंक दिया।
और तभी—लड़का झुका
बैग उठाया…और सिर्फ एक लाइन बोली
Customer इंतज़ार कर रहा है… मुझे ये डिलीवर करना है।
अब सच बताओ
ऐसी लड़की के साथ रहना चाहिए… या उसी वक्त छोड़ देना चाहिए?

हिन्दी























