जिला प्रशासन, समस्तीपुर

6.1K posts

जिला प्रशासन, समस्तीपुर banner
जिला प्रशासन, समस्तीपुर

जिला प्रशासन, समस्तीपुर

@DM_Samastipur

Official Twitter Account of District Administration, Samastipur, Bihar

Bihar, India เข้าร่วม Eylül 2019
88 กำลังติดตาม25.1K ผู้ติดตาม
जिला प्रशासन, समस्तीपुर
जिला पदाधिकारी बंदी दरबार का आयोजन मंडल कारा, समस्तीपुर दिनांक- 18.03.2026 को श्री रोशन कुशवाहा (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा मंडल कारा, समस्तीपुर में बंदी दरबार का आयोजन हेतु कारा पर आगमन के उपरान्त सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जिला प्रशासन, समस्तीपुर tweet media
हिन्दी
0
0
4
234
जिला प्रशासन, समस्तीपुर รีทวีตแล้ว
IPRD Bihar
IPRD Bihar@IPRDBihar·
#IPRD समाचार, आज की प्रमुख खबरें 👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने समस्तीपुर में 827 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन 👉माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने किया बाल श्रम उन्मूलन कार्यशाला का उद्घाटन; कहा- राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता 👉माननीय मंत्री श्री सुरेन्द्र मेहता ने बेगूसराय के बरौनी में 'द्वितीय बिहार डेयरी एवं कैटल एक्सपो' का किया उद्घाटन , पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर #IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar
हिन्दी
1
3
24
1.6K
जिला प्रशासन, समस्तीपुर
डीएम रोशन कुशवाहा को राष्ट्रपति से मिला विशेष सम्मान, * रियल टाइम मॉनिटरिंग में देशभर में बनाया उदाहरण समस्तीपुर: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन के लिए समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा को रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान निर्वाचन प्रक्रिया में तकनीक के नवाचारपूर्ण उपयोग, मजबूत निगरानी व्यवस्था, समयबद्ध निर्णय प्रणाली तथा शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रदान किया गया। श्री कुशवाहा के नेतृत्व में समस्तीपुर जिले में चुनाव से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई, जिससे किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण एवं त्वरित समाधान संभव हो सका। निर्वाचन आयोग एवं राज्य प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि समस्तीपुर मॉडल ने चुनाव प्रबंधन में तकनीक और प्रशासनिक समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय माना गया है। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से समस्तीपुर जिला ही नहीं, बल्कि बिहार राज्य भी गौरवान्वित हुआ है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने श्री रोशन कुशवाहा को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जिला प्रशासन, समस्तीपुर tweet media
हिन्दी
3
1
18
603
जिला प्रशासन, समस्तीपुर
प्रेस विज्ञप्ति ​जिला प्रशासन, समस्तीपुर दिनांक: 19 जनवरी 2026 स्थान: समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर ​जिलाधिकारी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती एवं गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की; अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश ​समस्तीपुर: जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य केंद्र आगामी 24 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती (राजकीय समारोह) एवं 26 जनवरी 2026 को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप देना था। ​1. पिछले निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा ​बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए विभिन्न टास्क और निर्देशों के अनुपालन की विभागवार प्रगति रिपोर्ट मांगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजकीय समारोह और राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। जिन विभागों की प्रगति धीमी पाई गई, उन्हें अविलंब कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी गई। ​2. जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती (राजकीय समारोह) हेतु निर्देश ​भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में पूरी भव्यता के साथ मनाने के लिए जिलाधिकारी ने निम्नलिखित निर्देश दिए: ​आयोजन स्थल की सज्जा: जननायक के पैतृक गांव एवं अन्य संबंधित स्थलों पर साफ-सफाई, चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव और रंग-रोगन सुनिश्चित किया जाए। ​प्रोटोकॉल का पालन: राजकीय समारोह के दौरान तय प्रोटोकॉल के अनुसार माल्यार्पण एवं अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्था ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ​3. गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की कार्ययोजना ​26 जनवरी के मुख्य समारोह के लिए जिलाधिकारी ने व्यापक कार्ययोजना पर चर्चा की: ​परेड एवं सलामी: पटेल मैदान में आयोजित होने वाली परेड के लिए पुलिस बल एवं स्काउट्स की रिहर्सल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। ​झांकी प्रदर्शन: विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों के निर्माण और उनकी थीम के चयन पर चर्चा की गई। ​विधि-व्यवस्था: समारोह के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध, यातायात नियंत्रण और पार्किंग की सुचारू व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया। ​4. मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता ​बैठक में उपस्थित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि आयोजन स्थलों पर: ​शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो। ​अग्निशमन दस्ते और प्राथमिक चिकित्सा (Medical Team) की तैनाती रहे। ​ध्वनि विस्तारक यंत्रों (Sound System) की गुणवत्ता उच्च स्तरीय हो। ​बैठक के दौरान जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, एवं अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री राजेश सिंह मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निगम, और भवन निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।जिलाधिकारी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि ये दोनों आयोजन जिले के लिए अत्यंत गौरवशाली हैं, अतः सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर टीम भावना के साथ काम करें ताकि पूरे गरिमामय ढंग से कार्यक्रम संपन्न हो सकें।
जिला प्रशासन, समस्तीपुर tweet media
हिन्दी
1
1
8
548
जिला प्रशासन, समस्तीपुर
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह (24 जनवरी 2026) की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने किया कर्पूरी ग्राम का निरीक्षण ​समस्तीपुर | 14 जनवरी 2026 ​आगामी 24 जनवरी 2026 को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन समस्तीपुर पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में आज उप विकास आयुक्त (DDC) समस्तीपुर, श्री सूर्य प्रताप सिंह द्वारा जननायक के पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम का सघन भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। ​निरीक्षण के मुख्य बिंदु: उप विकास आयुक्त ने कर्पूरी ग्राम स्थित स्मृति भवन एवं महाविद्यालय परिसर का जायजा लिया, जहां जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इसके साथ ही उन्होंने कर्पूरी ग्राम में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और गति को लेकर इसे ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। ​अधिकारियों को दिशा-निर्देश: DDC श्री सूर्य प्रताप सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जननायक की जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में अनुयायियों और गणमान्य व्यक्तियों के आगमन की संभावना है। अतः परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, सुरक्षा व्यवस्था और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान ​श्री आशुतोष आनंद, निदेशक डीआरडीए,​श्री रजनीश कुमार राय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, ​श्री रवि कुमार गुप्ता, कार्यपालक अभियंता (स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन-1), ​संबंधित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य जिला स्तरीय कर्मी उपस्थित रहे.
जिला प्रशासन, समस्तीपुर tweet media
हिन्दी
0
0
4
569
जिला प्रशासन, समस्तीपुर
प्रेस विज्ञप्ति ​जिला जनसंपर्क कार्यालय, समस्तीपुर ​जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा कर्पूरी ग्राम में विकास योजनाओं का निरीक्षण; एक सप्ताह के भीतर पंचायत सरकार भवन को पूर्ण करने का निर्देश ​समस्तीपुर, 08 जनवरी 2026: जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा आज कर्पूरी ग्राम का भ्रमण कर वहां निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन एवं हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा करना एवं ससमय जनसुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। ​पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण एवं कड़े निर्देश: निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO) के अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भवन के सभी शेष कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। ​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भवन हस्तांतरण से पूर्व निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं: ​आवश्यकतानुसार गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर की उपलब्धता। ​आमजन की सुविधा हेतु RTPS काउंटर का पूर्ण सेटअप। ​विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सूचनाओं को प्रदर्शित करने वाले सूचना पट (Display Boards) का अधिष्ठापन। ​स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण: तत्पश्चात, जिलाधिकारी द्वारा परिसर में स्थित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि उक्त स्थल पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि वे मुख्यालय स्तर पर समन्वय स्थापित कर इस परियोजना से संबंधित सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी बाधाओं को दूर करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली एकराम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार राय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री विष्णु देव मंडल सहित संबंधित विभागों के सहायक एवं कार्यपालक अभियंता तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन, समस्तीपुर tweet media
हिन्दी
2
0
6
664
जिला प्रशासन, समस्तीपुर
आज दिनांक 5 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार , समस्तीपुर में ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन के निर्माण में आ रहे अवरोध को हटाने के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई ।बैठक के क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को अविलंब निर्माण कार्य में आ रहे अवरोध को दूर करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । जिससे निर्धारित समयावधि में फोरलेन का निर्माण किया जा सके ।बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार , जिला भू- अर्जन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन, समस्तीपुर tweet media
हिन्दी
1
0
10
1.1K
जिला प्रशासन, समस्तीपुर
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांतरण आज दिनांक 28 नवम्बर 2025 को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जिला समाहरणालय, समस्तीपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा 10 लाख लाभार्थियों के खातों में रोजगार हेतु ₹10,000 की राशि डी.बी.टी. (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से अंतरण की गई। इस कार्यक्रम का प्रसारण ब्रॉडकास्टिंग के माध्यम से जिले भर में देखा गया। समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में दो सौ से अधिक महिलाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि इस योजना से प्राप्त राशि से मनिलाओं द्वारा कई प्रकार के रोजगार शुरू की गयी है। रोजगार के आकलन के उपरांत इन महिलाओं को दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में श्रीमती अश्वमेध देवी, माननीय विधायक, समस्तीपुर, डॉ० तरुण कुमार माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद्, जिलाधिकारी श्री रौशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त महोदया सुश्री शैलजा पाण्डेय, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री बिक्रांत शंकर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। अब तक समस्तीपुर जिले के द्वारा कुल 6,54,922 महिलाओं को 10-10 हजार की राशि अंतरण की गई है। इसी सन्दर्भ में आज दिनांक 28 नवम्बर 2025 को समस्तीपुर जिले द्वारा लगभग 32,301 से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में राशी अंतरण की गई। महिलाएं इस योजना से प्राप्त राशि का उपयोग स्वरोजगार शुरू करने में कर रही हैं। इससे उन्हें आय का साधन प्राप्त होगा तथा गरिमा के साथ जीवन जीने में सहायता मिलेगी। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। आज का यह कार्यक्रम जिले के सभी 20 प्रखंडों, 69 संकुल स्तरीय संघों एवं 3,445 ग्राम संगठनों में भी दिखाया गया, जिसमें कुल 2,60,465 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं प्रोजेक्टर, टेलीविजन, टैब आदि माध्यमों से कार्यक्रम से जुड़ीं।
जिला प्रशासन, समस्तीपुर tweet media
हिन्दी
2
0
4
1K
जिला प्रशासन, समस्तीपुर รีทวีตแล้ว
Samastipur Town
Samastipur Town@samastipurtown·
समस्तीपुर में युवा उत्सव-2025 का उद्घाटन; कला, संस्कृति और प्रतिभा का दिखा भव्य संगम #Samastipur #DistrictAdministration #YuvaMahotsav
Samastipur Town tweet mediaSamastipur Town tweet mediaSamastipur Town tweet mediaSamastipur Town tweet media
हिन्दी
0
1
11
1K
जिला प्रशासन, समस्तीपुर
नशा मुक्ति भारत अभियान के 5 वें वर्षगांठ के अवसर पर जिला प्रशासन, समस्तीपुर आप सभी जिला वासियों से अपील करता है कि निम्नलिखित QR code को स्कैन कर नशा मुक्ति से सम्बंधित शपथ लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।
जिला प्रशासन, समस्तीपुर tweet media
हिन्दी
2
2
6
967
जिला प्रशासन, समस्तीपुर รีทวีตแล้ว
Chief Electoral Officer, Bihar
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के आलोक में निर्वाचित सदस्यों की सूची तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित अधिसूचना माननीय राज्यपाल, बिहार श्री आरीफ मोहम्मद खान को सौंपते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार श्री विनोद सिंह गुंजियाल एवं भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री अरविन्द आनंद। @ECISVEEP
हिन्दी
7
11
87
6.2K
जिला प्रशासन, समस्तीपुर
दिनांक 14 नवंबर 2025 को मतगणना पूर्व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा मतगणना की तैयारी, मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है एवं व्यवस्थाओं का अनुश्रवण भी किया जा रहा है। इस संदर्भ में उनके द्वारा फीडबैक भी दिया जा रहा है। @CEOBihar @ECISVEEP
हिन्दी
0
0
5
636
जिला प्रशासन, समस्तीपुर รีทวีตแล้ว
Samastipur Town
Samastipur Town@samastipurtown·
8 बजे से पोस्टल बैलेट और 08:30 से EVM की मतगणना शुरू होगी, समस्तीपुर DM ने कहा- सुबह 5 बजे अधिकारियों और काउंटिंग एजेंट्स के लिये खोल दिये जायेंगे गेट #Samastipur #samastipur_town
हिन्दी
0
3
45
2.9K
जिला प्रशासन, समस्तीपुर
दिनांक 14 नवंबर 2025 को मतगणना पूर्व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा मतगणना की तैयारी, मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है एवं व्यवस्थाओं का अनुश्रवण भी किया जा रहा है। इस संदर्भ में उनके द्वारा फीडबैक भी दिया जा रहा है। @CEOBihar @ECISVEEP
हिन्दी
1
1
2
512