


Arighna Maurya☸️
3.9K posts

@DhammaRevolt
जय सम्राट असोक महान मौर्य || जय दादा चंद्रगुप्त मौर्य ☸️⛳⚔️👑 नमो बुद्धाय 🙏☸️






















जबसे सुना हूं की भाजपा ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बना ही दिया, तबसे एक अजीब भाव मन में आ रहा है। हम किस तरह के लोकतंत्र में आ गए हैं आज की नीतीश कुमार के नाम पर वोट लेने के बाद भाजपा ने इतने खराब बैकग्राउंड के एक नेता को जबरदस्ती हमारे माथे पे बिठा दिया है। आज का भाजपा नेतृत्व मनमर्जी के स्वभाव का हो गया है। उन्हें कोई मतलब नहीं की उनके खुद के कार्यकर्ता भी सम्राट चौधरी का समर्थन नहीं कर पा रहे, वर्षों से भाजपाई विचारधारा का पोषण करने वाले आम स्वयंसेवक भी छला महसूस कर रहे हैं। उन्हें जब जो मन आएगा करेंगे। एक आपराधिक चरित्र का आदमी, 7 लोगों के हत्या का अभियुक्त जो जेल में रहा, फर्जी सीटीफिकेट बनाकर खुद को नाबालिग दिखाकर जेल से निकला, नाम चेंज किया, फर्जी एफिडेविट लगाकर चुनाव लड़ा। और ऐसे आदमी को आज भाजपा ने बिहार का भाग्यविधाता बना दिया। सम्राट चौधरी को धन्यवाद कहना चाहिए प्रशांत किशोर जी को। अपराध, झूठ, फर्जीवाड़ा तो वर्षों से था उनका, लेकिन छुपा हुआ था। इस चुनाव में जब प्रशांत जी ने खुलेआम पूरा कच्चा चिट्ठा सामने रख दिया, तभी भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को पता चल सका की कैसा हीरा उनके पास है। भाजपा में आज मुख्यमंत्री बनने का दो ही क्राइटेरिया है, या तो आप सभी विधायकों में सबसे नालायक हों, या सबसे बड़े गुंडे-बदमाश हों। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व बहुत वर्षों से बिहार में गुंडा खोज रही थी, प्रशांत किशोर जी ने उनका इतिहास जैसे ही सामने रख दिया, भाजपा की खोज पूरी हो गई।


बिहार की छवि वैसे भी बहुत खराब थी कारण आपको पता ही है ,नीतीश कुमार का कुशासन लेकिन जब भाजपा ने एक हत्या के अभियुक्त ,फर्जी उम्र/ डिग्री वाले इंसान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया तो रही सही छवि भी खत्म हो गई कोई ज्यादा बिहारवादी ना बने भाजपा से सवाल करे