Durga Shanker Mishra IAS

4.1K posts

Durga Shanker Mishra IAS banner
Durga Shanker Mishra IAS

Durga Shanker Mishra IAS

@IASDurgaSM

IAS (UP: 1984) । Fr. Secy @MoHUA_India । Fr. Joint Secy Ministry of Home Affairs & Mines । Fr. Chairman DMRC । Fr. Chief Secy, UP । BTech । IIT Kanpur । 🇮🇳

New Delhi เข้าร่วม Temmuz 2024
11 กำลังติดตาม1.7K ผู้ติดตาม
ทวีตที่ปักหมุด
Durga Shanker Mishra IAS
गत माह मेरे अपने पैतृक गाँव पहाड़ीपुर, जनपद-मऊ जहाँ मेरा बचपन गुज़रा था, के प्राइमरी स्कूल, समीप के गाँव मारूफपुर में इंटरमीडिएट कॉलेज व डुमरी के पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज के भ्रमण व स्वतःस्फूर्त वार्तालाप/ कार्यक्रम पर वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप शुक्ल जी ने एक वीडियो तैयार कर शेयर की है। उक्त वीडियो को यहाँ शेयर कर रहा हूँ। 🔗~ youtu.be/FhLlA3924Nc?si…
YouTube video
YouTube
हिन्दी
1
4
7
164
Durga Shanker Mishra IAS
विचारों की ज्योति से अज्ञान के अंधकार को दूर करने वाले, समता और न्याय के पथप्रदर्शक, महान विधिवेत्ता एवं समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! समानता और न्याय के शिल्पकार, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने अपने संघर्ष, विद्वता और अडिग संकल्प से समाज को वह दिशा दी, जिसमें हर व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और अवसर मिल सके। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिनाइयां चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, यदि उद्देश्य महान हों और प्रयास सतत्, तो परिवर्तन अवश्य होगा। उन्होंने न केवल संविधान के माध्यम से भारत की नींव को मजबूत किया, बल्कि समाज के शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों को आत्मसम्मान व अधिकारों की नई पहचान दी। आइए, बाबा साहेब के पुण्य जयंती पर हम संकल्प लें कि उनके आदर्शों-समानता, शिक्षा और संगठन को अपने जीवन में आत्मसात करेंगें और एक समतामूलक नए समाज के निर्माण में योगदान देंगें। #AmbedkarJayanti
Durga Shanker Mishra IAS tweet media
हिन्दी
2
6
19
235
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
वर्ष 2015 से मैं जब कभी काशी गया हूँ, सुबह-ए-बनारस का अलौकिक अनुभव मेरे कार्यकर्मों में अवश्य शामिल होता है। विगत 27 मार्च के अनुभव एवं इस अवसर पर अपने संबोधन को श्री संदीप शुक्ला जी द्वारा बनाये गए वीडियो के माध्यम से यहाँ शेयर कर रहा हूँ: 🔗 - youtu.be/umqf34GJd60?fe…
YouTube video
YouTube
Durga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet media
हिन्दी
0
5
13
139
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
सूर्योदय के साथ ही संगीत साधना व उसके बाद योग गुरु के सानिध्य में योग-प्राणायाम-ध्यान का नैत्यक कार्यक्रम लोकप्रिय है। लगभग दो घंटे के इस कार्यक्रम में देश-विदेश से लोग स्वतः भाग लेकर इस कार्यक्रम का आनंद लेते हैं। मुझे उदीयमान संगीत स्वर साधक प्रत्यांशु घोष जी की भारतीय शास्त्रीय संगीत की दिव्य प्रस्तुति सुनने को मिली। इस मंच से बड़े-बड़े कलाकार माँ गंगा के पावन तट पर अपनी वाद्य यंत्र या स्वर साधना की स्वेच्छा से प्रस्तुति देकर चार चाँद लगाते हैं। #Kashi #Varanasi #CulturalHeritage
Durga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet media
हिन्दी
2
5
17
220
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
विगत 27 मार्च, 2026 यानि शुक्रवार को मुझे काशी के अस्सी घाट पर नित्य प्रातः आयोजित सुबह-ए-बनारस कार्यक्रम में भाग लेने का सुअवसर मिला। 24 नवंबर, 2014 से शुभारंभ होकर अनवरत चल रहे इस आयोजन का यह 4,141वाँ दिन था। मंडलायुक्त, वाराणसी की अध्यक्षता में गठित एक संस्था द्वारा यह दैनिक अनुष्ठान प्रदेश के वाराणसी में नियुक्त तत्कालीन क्षेत्रीय संस्कृति अधिकारी डॉ रत्नेश वर्मा जी व उनके स्वैच्छिक साथियों द्वारा पिछले 11 वर्षों से ज़्यादा अवधि से नित्य अस्सी घाट पर आयोजित किया जा रहा है। पर्यटकों, श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में यह बहुत ही लोकप्रिय है। #Subahebanaras #Kashi #Varanasi #Banaras
Durga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet media
हिन्दी
3
8
31
502
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
सुबह-ए-बनारस का अनुभव अलौकिक व अद्भुत है। ब्रह्म-मुहूर्त में प्रातः जीवन-दायिनी माँ गंगा की छबि काली घनघोर धारा सी होती है, किंतु जैसे-जैसे उजाला होता है, माँ की शोभा बदलती जाती है। जब भगवान मार्तण्ड आसमान में ऊपर उठते हैं तो माथे पर लाल बिंदी के साथ माँ का लाल श्रृंगार देखते ही बनता है। आनंद कानन के इस पुण्य क्षेत्र में काशी के पाणिनि संस्कृत महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सुमधुर वैदिक मंत्रों के साथ आराधना व माँ गंगा की विशेष मनमोहक आरती मंत्र मुग्ध कर देती है। इसके बाद महाविद्यालय की आचार्या व छात्राओं द्वारा वैदिक विधि-विधान से लोक कल्याण हेतु हवन-यज्ञ, तत्पश्चात मोक्षदायिनी माँ गंगा को पुष्पांजलि व जलांजलि का आयोजन होता है। #GangaAarti
Durga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet media
हिन्दी
0
5
11
153
Tijarawala SK 🇮🇳
Tijarawala SK 🇮🇳@tijarawala·
आदि से लेकर अनंत की यही व्यवस्था है कर्मफल के सिद्धांत की अटल अवस्था है🛕 पुरुषार्थ सदैव फलित-संचित होता है जो अर्जित किया वही अर्पित होता है👏 संत समान मनोरथ सबहिं भावा ताहि आप पुण्य भागीरथ कहावा🔔 तीनों सम्मानित विजेताओं का वंदन🫡 @IASDurgaSM @supriyapd @kavihariompanwa
Tijarawala SK 🇮🇳 tweet mediaTijarawala SK 🇮🇳 tweet mediaTijarawala SK 🇮🇳 tweet media
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM

कल 07 अप्रैल, 2026 यानि मंगलवार को राजस्थान के बाँसवाड़ा शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में साधना महोदधि आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागर जी महाराज के सानिध्य में संचालित संस्था ‘अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास’ द्वारा मुझे दिगंबर जैन तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेरे चार दशक के भारतीय प्रशासनिक सेवा में उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार के विभिन्न उत्तरदायित्वों के माध्यम से राष्ट्र सेवा, लोक सेवा व जन कल्याण के कार्यों में योगदान को देखते हुए न्यास द्वारा यह विशिष्ट सम्मान दिया गया। इसके लिए मुझे दिगंबर जैन मुनि पूज्य आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज व योगऋषि पूज्य श्री रामदेव जी महाराज के कर कमलों से ₹2.51 लाख की धनराशि व सम्मानपत्र प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। @GurukulRamdev @yogrishiramdev

हिन्दी
1
2
7
213
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
ऐसे आयोजनों से जन-जन में अध्यात्म, योग, अहिंसा, और ‘हर मास एक उपवास’ जैसे समाज के लिए कल्याणकारी महाअभियानों को बढ़ावा मिलता है। राजस्थान की पूर्व मुख्य मंत्री माननीया श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया जी ने पूज्य आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी व पूज्य योगऋषि श्री रामदेव जी के साथ जन समूह को संबोधित व प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में जनता जनार्दन का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस पूरे आयोजन के लिए पतंजलि योगपीठ के मुख्य प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र तिजारावाला व न्यास तथा पीठ के ढेरों निःस्वार्थ सेवा-भावना के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं का एक सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए हार्दिक अभिनंदन! 🔗 Full video Link - facebook.com/share/v/1GTZm7…
हिन्दी
0
4
11
114
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
इस समारोह में पूज्य योगगुरु श्री रामदेव जी महाराज को न्यास द्वारा अंतर्मना सम्मान से अलंकृत किया गया। पूज्य स्वामीजी का हार्दिक अभिनंदन! किसी के कृतित्व के सम्मान से उस राह पर अग्रसित ढेरों पथिकों को प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही सहयात्रियों का भी उत्साह बढ़ता है। इसलिए अंतर्मना धार्मिक व पारमार्थिक न्यास को इस कार्य के लिए सहृदय आभार! पिछले 12-13 दिसंबर, 2025 को भारत मंडपम, नयी दिल्ली में अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास व पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित किए गए ‘अंतर्राष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन’ में लिए गए संकल्प प्रत्येक महीने की 7 तारीख को ‘हर माह, एक उपवास’ का आयोजन बाँसवाड़ा में अपार जनसमूह के साथ किया गया। @yogrishiramdev
Durga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet media
हिन्दी
2
7
16
187
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
कल 07 अप्रैल, 2026 यानि मंगलवार को राजस्थान के बाँसवाड़ा शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में साधना महोदधि आचार्य श्री 108 प्रसन्नसागर जी महाराज के सानिध्य में संचालित संस्था ‘अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास’ द्वारा मुझे दिगंबर जैन तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेरे चार दशक के भारतीय प्रशासनिक सेवा में उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार के विभिन्न उत्तरदायित्वों के माध्यम से राष्ट्र सेवा, लोक सेवा व जन कल्याण के कार्यों में योगदान को देखते हुए न्यास द्वारा यह विशिष्ट सम्मान दिया गया। इसके लिए मुझे दिगंबर जैन मुनि पूज्य आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज व योगऋषि पूज्य श्री रामदेव जी महाराज के कर कमलों से ₹2.51 लाख की धनराशि व सम्मानपत्र प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। @GurukulRamdev @yogrishiramdev
Durga Shanker Mishra IAS tweet media
हिन्दी
11
8
27
791
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
ऐसे आयोजनों से जन-जन में अध्यात्म, योग, अहिंसा, और ‘हर मास एक उपवास’ जैसे समाज के लिए कल्याणकारी महाअभियानों को बढ़ावा मिलता है। राजस्थान की पूर्व मुख्य मंत्री माननीया श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया जी ने पूज्य आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी व पूज्य योगऋषि श्री रामदेव जी के साथ जन समूह को संबोधित व प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में जनता जनार्दन का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस पूरे आयोजन के लिए पतंजलि योगपीठ के मुख्य प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र तिजारावाला व न्यास तथा पीठ के ढेरों निःस्वार्थ सेवा-भावना के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं का एक सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए हार्दिक अभिनंदन! 🔗 Full video Link - facebook.com/share/v/1GTZm7…
हिन्दी
0
2
7
79
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
उ॰प्र॰ के सहारनपुर स्मार्ट सिटी को कामकाजी महिलाओं को हॉस्टल के माध्यम से सशक्त करने के स्मार्ट पहल के लिए पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार झारखंड के रांची स्मार्ट सिटी को स्मार्ट डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में नवाचार पहल के लिए सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कृत संस्थाओं को मेरी हार्दिक बधाई! आज जब हमारा देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है, इस यात्रा में शहरों का स्मार्ट विकास निश्चित तौर पर आवश्यक है। ऐसा करने में एक्ज़िबिशन इंडिया ग्रुप जा यह आयोजन बहुत ही उपयोगी है-इसके लिए आयोजकों को साधुवाद!
Durga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet media
हिन्दी
0
4
9
117
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
संस्था द्वारा व्यक्तित्वों, नीतिनिर्धारकों, कंपनियों, स्थानीय शहरी निकायों या अन्य संगठनों को उनके स्मार्टनेस लाने वाले विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इस वर्ष का प्रेम बहल सम्मान ज़ीरोवॉट एनर्जी संस्था को आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके एनर्जी एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। गोपार्क टेक्नोलॉजी को स्मार्ट मोबिलिटी में योगदान के लिए इमर्जिंग इनोवेशन अवार्ड से नवाजा गया।
Durga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet media
हिन्दी
1
4
9
120
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
एक्ज़ीबिशन इंडिया ग्रुप द्वारा भारत मंडपम, नयी दिल्ली में विगत 23-25 मार्च के बीच 11वाँ स्मार्ट फ्यूचर सिटीज़ इंडिया एक्सपो-2026 आयोजित किया गया। इस दौरान 24 मार्च को मुझे स्मार्ट सिटीज़ इंडिया अवार्ड विभिन्न संस्थाओं को देने का सौभाग्य मिला। इस पुरस्कार समारोह में यहाँ अपना संबोधन शेयर कर रहा हूँ: youtu.be/vzJPvT2AYVk
YouTube video
YouTube
हिन्दी
4
6
18
759
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर यह उपयोगी परिचर्चा रखने के लिए एक्सहिबिशन इंडिया ग्रुप के निदेशक ध्रुव बहल, प्रबंध निदेशक चन्द्रिका जी व उनकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद!
Durga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet media
हिन्दी
0
4
12
92
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
इस समसामयिक व बहुत ही मतवापूर्ण विषय पर परिचर्चा में ऑडियंस ने भी काफी रुचि ली। उनके प्रश्नों व कमेंट्स से साफ़ जाहिर था कि लोगों ने बहुत ध्यान देकर पैनलिस्ट्स की बातें सुनी हैं। वर्तमान में एआई का उपयोग फिनटेक, एग्रीटेक, मेडटेक, गवटेक में जिस तेजी से बढ़ रहा है, वैसे ही अर्बनटेक में भी तेजी से काम हो रहे हैं। नागरिकों की जिंदगी आसान बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान होगा। शहरी इलाके नवाचार, स्टार्टअप्स व सेवा विस्तार के मुख्य प्लेटफॉर्म्स हैं। इसलिए ऐसे क्षेत्रों में एआई का तेजी से पेनेट्रेशन स्वतः स्पष्ट है।
Durga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet mediaDurga Shanker Mishra IAS tweet media
हिन्दी
1
4
11
105
Durga Shanker Mishra IAS
Durga Shanker Mishra IAS@IASDurgaSM·
एक्ज़ीबिशन इंडिया ग्रुप द्वारा भारत मंडपम, दिल्ली में 23-25 मार्च, 2026 के मध्य कन्वर्जेंस इंडिया एक्सपो का 33वाँ व स्मार्ट सिटीज़ इंडिया का 11वाँ संस्करण आयोजित किया गया। इसमें 25 मार्च को ‘Viksit Bharat 2047: How AI-Powered Cities Will Drive India’s Next Growth Story’ विषय पर एक पैनल डिस्कशन रखा गया। इस विषय को पैनलिस्ट्स के सामने मैंने अपने प्रारंभिक टिप्पणी के साथ इस प्रकार रखा: youtu.be/3yxdNgO6pyg
YouTube video
YouTube
हिन्दी
1
6
16
433