सा विद्या या विमुक्तये
109.7K posts

सा विद्या या विमुक्तये
@Sanatan_Science
Researcher : Jyotish | Mantra Vigyan | Puran || Herbs || Scientifically Religious✡️⚛️ Sanatani | Music देवभूमि | ब्राह्मणी 🇮🇳 नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे...🚩


हे नाथ ! हे मेरे नाथ ! मैं आपको भूलूँ नहीं 🙏🏻

आशा करती हूं आप लोगों ने ये उपाय शुरू किए होंगे, मैं पिछले कई महीनों से लिख रही हूं कि पैसे के अनावश्यक और दिखावे के लिए व्यय को सीमित करें, मूल आवश्यकताओं के अतिरिक्त अनावश्यक व्यय न करें। रोज मेडिटेशन करें, इष्ट का, कुलदेवी का ध्यान करें। महादेव को नियमित जल चढ़ाएं। नित्य अपने घर के पास किसी भी मंदिर में 2 मिनट के लिए ही पर अवश्य जाएं। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। हनुमान चालीसा, सुन्दरकाण्ड, देवी चालीसा और स्तुतियों को नित्य नियम बनाएं। भ्रामरी, नाड़ी शोधन प्राणायाम और योग करें। रोज शरीर को कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने की आदत डालें। सूर्य नमस्कार करें, सूर्य को अर्घ्य दें। ये आदतें डालें, 1 सप्ताह तक कुछ दिक्कत होगी, पर एक माह में आपके शरीर को इसकी आदत हो जाएगी और ये आपका रूटीन बन जाएगा। ज्योतिष उपाय बड़े बड़े होम यज्ञ ही नहीं होते बल्कि नित्य नियम में शरीर और ब्रह्मांड की ऊर्जा को जोड़ने के ये छोटे छोटे उपाय भी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं।



@Sanatan_Science अष्टमी तो कल है ना गुरुवार को

अष्टमी विशेष उपाय📌 प्रयास करें कि अपने नजदीक के किसी भैरव मंदिर में एक सरसों के तेल का दिया प्रज्वलित कर सकें। अगर किसी तीर्थ क्षेत्र में आपके जानने वाले ब्राह्मण या संबंधी रहते हैं तो उनके माध्यम से भी आप बाबा के दरबार में दीप अर्पित करें। और बाबा से प्रार्थना करें कि इस कठिन समय में वो आपको वो परिवार को सभी सामाजिक, पारिवारिक, आर्थिक और अन्य प्रकार के संकटों से अभय प्रदान करें।







