Squint Neon
13.3K posts

Squint Neon
@TheSquind
Shitstorm enabler l Bathroom Comedian | Garlic bread muncher | Political Hindutva spreader | Feminist on weekends


आज मुख्यमंत्री निवास पर 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश की मातृशक्ति से संवाद किया। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम' भारतीय लोकतंत्र का वह ऐतिहासिक पड़ाव है, जो राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में हम ‘मातृशक्ति' को सशक्त कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार की 'लखपति दीदी' और 'नमो ड्रोन दीदी' जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है।








आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा, बालोतरा पधार रहे हैं। इस प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आज मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से राजस्थान रिफाइनरी का भव्य लोकार्पण होगा। यह परियोजना राजस्थान की प्रगति और खुशहाली का नया अध्याय लिखेगी।













