पंचायत-निकाय चुनाव में हार के डर से सरकार जिस प्रकार से भाग रही है सोचो विधानसभा चुनावो में इनकी क्या हालत होगी!
अंतर्कलह से जूझ रही भाजपा की विदाई तय है।
@_lokeshsharma
हार के डर से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचलने की तैयारी में है राज्य सरकार। पंचायत और निकाय के कार्यकाल खत्म हुई महीनों बीत गए अब सरकार चाहती है अगले साल हो चुनाव, बच्चों जैसे बहाने कोर्ट में गिनाए जा रहे है इससे ज्यादा शर्म की क्या बात होगी।
@_lokeshsharma
एक तरफ मुख्यमंत्री जी महिलाओं को लेकर भाषण दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट से साफ जाहिर है कि प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
राजधानी #Jaipur में महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित महसूस करती हैं। छेड़छाड़ के मामलों में यहां राष्ट्रीय औसत से ज्यादा मामले हैं।
महिलाएं डर महसूस करती हैं और सरकार द्वारा शुरू की गई कई हेल्पलाइन का धरातल पर असर ही नहीं दिख रहा है।
#नहीं_सहेगा_राजस्थान के नाम पर खूब गाल बजाने वाले अब महिला सुरक्षा पर चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे हालात प्रदेश के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
@INCIndia@_lokeshsharma@BhajanlalBjp@GovindDotasra@8PMnoCM@pantlp@SachinPilot
सावधान ये राजधानी है!
मुख्यमंत्री जी आपकी नाक के नीचे बहन-बेटियों के साथ ऐसे जानवर अपराध कर रहे है और कोई ठोस एक्शन नहीं होता। #नहीं_सहेगा_राजस्थान के नाम पर सत्ता में आने वाले अब कहाँ मुहँ छुपाए बैठे है?
यह हाल प्रदेश की राजधानी का है जहां पूरी सरकार बैठती है। दरिंदे सरेआम घूमते है पर सत्ताधीश कुर्सी के मद में आमजन को भूल चुके।
@INCIndia@_lokeshsharma@BhajanlalBjp@GovindDotasra@SachinPilot@8PMnoCM@sharatjpr
राजस्थान अपराध का गढ़ बन चुका है। यहां तक कि राजधानी में हत्या, छेड़छाड़ और फायरिंग आम बात बन चुकी है, पर पर्ची से बनी सरकार के जूं तक नहीं रेंगती।
@INCIndia@_lokeshsharma#Rajasthan
छात्र हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले एनएसयूआई के स्थापना दिवस के अवसर पर युवा साथियों को हार्दिक बधाई।
#NSUIFoundationDay@_lokeshsharma@nsui
शर्म करो सरकार..
किसान अपनी उपज पर ही दम तोड़ रहा है, एक तो बारिश की मार ऊपर से सरकार खरीद नहीं रही या खराब बता कर भाव नहीं दे रही। किसान की मौत इस सरकार पर कलंक है।
किसानों की आय दुगनी और उनकी उन्नति के ढोल पीटने वालों अन्नदाता की यह तस्वीर देखो..😢
#RajasthanFarmers#LokeshSharma#Kota#Rajasthan
मनरेगा का नाम बदलकर 100 से 125 दिन रोजगार देने के दावे भाजपा सरकार में दम तोड़ रहे है। जो योजना ग्रामीण भारत की लाइफलाइन थी वो अब दम तोड़ रही है। भाजपा हमेशा से गरीब,किसान, मजदूर व आदिवासियों की विरोधी रही है।
@INCIndia@RahulGandhi@kharge@_lokeshsharma@GovindDotasra@SachinPilot
मोदी जी ने कहा था - LPG Gas Crisis को COVID की तरह हैंडल करेंगे।
और सच में वही किया।
बिल्कुल COVID के जैसे ही - नीति शून्य, घोषणा बड़ी, और बोझ गरीबों पर।
₹500-800 की दिहाड़ी कमाने वाले प्रवासी मज़दूरों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर हो गई है। रात को घर लौटते मज़दूर के पास चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं। नतीजा - शहर छोड़ो, गाँव भागो।
जो मज़दूर textile mills और factories की रीढ़ हैं - आज वही टूट रहे हैं।
Textile sector पहले से ICU में है। Manufacturing दम तोड़ रही है। और यह संकट आया कहाँ से? कूटनीति की मेज़ पर हुई उस चूक से जिसे सरकार आज तक स्वीकार नहीं करती।
जब अहंकार नीति बन जाए - अर्थव्यवस्था चरमराती है, मज़दूर पलायन करते हैं, उद्योग बर्बाद होते हैं और देश दशकों पीछे धकेल दिया जाता है।
सवाल एक ही है - हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है? चुप मत रहो। यह सिर्फ़ गरीब का नहीं, हम सबका सवाल है।
आज जयपुर कार्यालय में श्री लोकेश शर्मा जी से साथी रवि वशिष्ठ जी, नीमा वर्मा जी एवं धनेश जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर रवि जी ने अपनी बहन के वैवाहिक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भेंट कर सादर आमंत्रित किए।
प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल देखो, बालोतरा में सरेआम घर से लड़की के अपहरण का प्रयास, सभी घरवालों की सजगता से साजिश को किया नाकाम।
सीएम साहब दिल्ली दौरों के साथ बहन-बेटियों पर भी ध्यान दे लीजिए..
@_lokeshsharma@BhajanlalBjp