Misty🪻
4.5K posts

Misty🪻
@Mistys0
सब प्रेम तुमसे शिव - सब गुस्सा तुमसे -. सब कुछ तुमसे शिव🪻























प्रिय भारतीय व्यापार जगत् भाजपा के पक्षपात के ATM की वजह से देश के व्यापार जगत् में भूचाल आ गया है। किसी को वैध तरीक़े से हासिल किये गये सौदे से वंचित किया जा रहा है। जिसकी वजह से वो खुलकर-लिखकर विरोध कर रहे हैं और उनके विरोध को देश के दूसरे बड़े कारोबारी लिखा-पढ़ी में आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा की एकतरफ़ा नकारात्मक नीतियों की वजह से एक तो देश में असंतुलन हो रहा है, दूसरी तरफ़ विदेशी निवेशक विश्वास खो रहे हैं क्योंकि उनको लगता है कि जब भारतीय कारोबारियों के बीच ही इतने बड़े स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है, तो हम तो विदेशी हैं, हमको न जाने कब इन unfair trade practices का सामना करना पड़े। इन हालातों में भारतीय व्यापार जगत् के बीच कटुता का माहौल बनने की आशंका जन्म ले रही है, जो भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्था के लिए हर तरह से बेहद हानिकारक है। सच्चाई तो ये है कि ऐसे में हमें लोहिया जी की वो बात याद करनी चाहिए जिसका मर्म ये था कि पक्षपात के कारण उपजे असमान अवसरों की वजह से जो व्यापारिक प्रतिस्पर्धा, प्रतिद्वंद्विता में बदल जाती है, उसकी वजह से ‘पूंजीपति ही पूंजीपति’ को ख़त्म करने लगता है। जिसका नुक़सान न सिर्फ़ पूँजीपतियों, कारोबारियों, व्यापारियों को होता है बल्कि देश की जनता को भी होता है क्योंकि ऐसे में संसाधन एक-दूसरे को ख़त्म करने में लगने लगते हैं; न कि विकास-तरक़्क़ी के लिए उद्योग-धंधों को आगे बढ़ाने में। इससे कच्चे माल की खपत घटती है और काम के अवसर भी। संबंधित छोटे उद्योग भी इससे प्रभावित होते हैं और सबसे ज़्यादा रोज़गार देनेवाले MSME का भट्टा बैठ जाता है, साथ ही देश की इंटरनेशनल इमेज पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे मंदी, बेरोज़गारी और बेकारी का संकटकाल और भी गहरा जाता है, आजकल ऐसा ही दौर चल रहा है। ट्रिलयन डॉलर की इकॉनमी दो-तीन लोगों का पक्षपात करने से नहीं बनेगी। हम पक्षपात झेल रहे व्यापार-जगत् से कहते हैं कि वो निराश न हों क्योंकि ‘बुरे दिन जानेवाले हैं’। भाजपा जाए तो समान अवसर आए। आपका अखिलेश #बुरे_दिन_जानेवाले_हैं


