
Rahmtullah Khan
5.7K posts

Rahmtullah Khan
@RahmtullahKhan
Editor @News_TimesToday | former Sr Correspondent- Samachar Plus | Earlier - India News, News India 24x7, Zee News, Dainik Navajyoti | Tweets are personal.


Congress General Secretary (Org.) Shri @kcvenugopalmp- We have to believe in the legal system. This is a basic matter of democracy. We will sit here until they allow us to go inside. We are very responsible people. Former CMs, Deputy CMs and MPs are here. कांग्रेस महासचिव श्री @SachinPilot- देश के लोकतंत्र में आज तक ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस उम्मीदवार का नॉमिनेशन बिना कारण बताए रद्द कर दिया गया। हमारे उम्मीदवार के ऊपर कोई मुक़दमा नहीं है, फिर भी जानबूझकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हम इसी विषय पर आवेदन देने के लिए निर्वाचन आयोग आए थे, जिसकी जानकारी हमने दो घंटे पहले दे दी थी, लेकिन फिर भी हमें अंदर जाने नहीं दिया जा रहा। जिस सीट को हम जीत रहे थे, उसे बिना कारण रद्द कर दिया गया है, ऐसे में हम किससे शिकायत करेंगे। पूरा देश देख रहा है.. BJP चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इसके साथ ही चुनाव आयोग को भी अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि वे लोकतंत्र को किस दिशा में लेकर जा रहे हैं। --------------------- चुनाव आयोग ने बिना किसी कारण कांग्रेस की राज्यसभा सांसद उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द कर दिया। इसके ख़िलाफ़ कांग्रेस का दल आवेदन लेकर चुनाव आयोग पहुंचा, लेकिन उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।




सिद्दारमैया ने दूसरी पीढ़ी के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी,दिग्विजय सिंह ने युवाओं के लिए राज्य सभा की सीट छोड़ और ________________



जब तक सचिन पायलट यह नहीं बताएंगे कि वह मानेसर क्यों गए थे वहां क्या हुआ था तब तक अशोक गहलोत इसका फायदा उठाते रहेंगे। सचिन पायलट को हिम्मत करके सारी सच्चाई बता देना चाहिए। गलतियों की माफी मांग लेना चाहिए। अशोक गहलोत ने मांगी थी सोनिया गांधी से और बाहर निकाल कर वहां हम पत्रकारों से स्वीकार किया था। गहलोत ने अपनी पारी खेल ली है पायलट के सामने अभी पूरी राजनीतिक जिंदगी पड़ी है। उन्हें अपने मूर्ख समर्थकों से पीछा छुड़ाना चाहिए। कान के कच्चे होने की बहुत शिकायत है वह दूर करना चाहिए। राजेश पायलट की विरासत बहुत बड़ी है पूरे देश में फैली है। मां रमा पायलट भी अच्छी नेता रही हैं। ये किन लोगों के कहने में आकर छोटी बातों में उलझे रहते हैं इसे सोचना चाहिए। और ट्विटर पर जो यहां उनका समर्थन कर रहे हैं यह सोचकर अनपढ़ों की तरह कमेंट करते हैं उनसे पीछा छुड़ाना चाहिए। उनके लिए काम कर रहे ट्रोल भाजपा के लिए भी काम करते हैं। 2023 में कांग्रेस के हारने पर उनकी ट्रोल आर्मी बहुत खुश हुई थी।

केरल जीत लो या कायनात… आलाकमान गहलोत का ही रहेगा।


सचिन पायलट 10 जून को करौली में राजेश पायलट की मूर्ति का करेंगे अनावरण । दौसा जिले के भडाना में 11 जून को राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल। दोनों कार्यक्रमों में बहुत ज्यादा तादाद में भीड़ जुटने की उम्मीद। कांग्रेस नेताओं को पायलट के आवास से किए जा रहे है कॉल। शक्ति प्रदर्शन की चर्चाएं।।

जयपुर। मानेसर प्रकरण को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत द्वारा दिए बयानों के बाद पूरी भाजपा सचिन पायलट के समर्थन में उतर आई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ सहित कई भाजपा नेता लगातार अशोक गहलोत के खिलाफ और पायलट के समर्थन में बयान दे रहे है। एक राजनीतिक विश्लेषक का कहना है कि अशोक गहलोत से भाजपा को डर है इसलिए बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे है। पायलट की भाजपा से नजदीकियां है। पायलट पर भाजपा से मिलकर तत्कालीन कांग्रेस की सरकार गिराने की कोशिश करने के आरोप भी लगे है। @RahulGandhi @priyankagandhi @kharge @ashokgehlot51 @SachinPilot @GovindDotasra @TikaRamJullyINC @JitendraSAlwar






