
OMPRAKASH MISHRA
28.4K posts

OMPRAKASH MISHRA
@22002Rio
A Techno-commercial professional (Engineer + Management Graduate from IIM Ahmedabad) equipped with more than forty three years of managerial experience.




















ममता ने ‘एकला चलो’ का नारा दिया था, राहुल ने TVK के विजय के साथ जाने का ऑफर ठुकराया था, केजरीवाल ने कांग्रेस पर बीजेपी की B टीम होने का आरोप लगाया था, लेकिन आज ऐसा लगा कि ममता की हार ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल सबको डरा दिया है. अगर मोदी ममता को हरा सकते हैं तो बाकी किसी की क्या बिसात है? अब सबको लगता है कि इनमें से कोई अकेले मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता. इसलिए सबको साथ चलना पड़ेगा. लेकिन इस वक्त ये सब ख्याली पुलाव है. पंजाब में केजरीवाल कांग्रेस से लड़ेंगे, तमिलनाडु में राहुल DMK का साथ छोड़कर विजय के साथ चलेंगे, सब अपनी-अपनी सुविधा देखेंगे, तो फिर हम साथ-साथ हैं का क्या होगा? rajatsharma.in/?p=12481






