NGO- OFFICIAL retweetledi

चांदपुर सनसनीखेज मामला: पुलिस के दावों के बीच दबंगों का खौफ, पीड़ित फारुख ने बयां किया दर्द।
बिजनौर (चांदपुर):
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जिसने स्थानीय पुलिस के दावों और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित फारुख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, पीड़ित फारुख के साथ बीते २७ अप्रैल २०२६ (27/04/2026) को दबंगों द्वारा एक वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद बिजनौर पुलिस का कहना है कि उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के दावों के उलट खुलेआम घूम रहे आरोपी,
एक तरफ जहाँ पुलिस कागजी कार्रवाई और तफ्तीश की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ घटना को करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी नामजद दबंग आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित फारुख का आरोप है कि गिरफ्तारी न होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार उसे (पीड़ित को) केस वापस लेने व जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे पीड़ित का पूरा परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है।
पीड़ित फारुख का दर्द:पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन आरोपी खुलेआम घूमकर मुझे धमका रहे हैं। अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ भी होता है, तो इसकी जिम्मेदार स्थानीय पुलिस और ये दबंग होंगे।
वीडियो वायरल कर आला अधिकारियों से गुहार,
स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई न होती देख, निराश होकर पीड़ित फारुख ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वीडियो के जरिए उसने बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (SP) और अन्य उच्चाधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने, दबंगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की भावुक अपील की है।
अब देखना यह होगा कि वीडियो वायरल होने और मामला मीडिया में आने के बाद बिजनौर पुलिस इन रसूखदार दबंगों पर क्या और कितनी जल्दी कार्रवाई करती है। पीड़ित: संपर्क,,+91 96507 85628) @112UttarPradesh @Uppolice @dgpup @bijnorpolice @UPGovt @CMOfficeUP @HMOIndia @PMOIndia @homeupgov @NCIBHQ गहनता से जांच कर कार्यवाही के संदर्भ में।
हिन्दी

















