छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय मेरे मार्गदर्शक श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी जी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।
@shaileshINC
गरीबों का अधिकार मांगने पर कांग्रेसजनों पर दुर्भावनावश एफआईआर करना निंदनीय है और इस सरकार को लानत है जो पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने पूरी तरह विफल है लेकिन टारगेट विपक्ष को करती है।
बिलासपुर लिंगियाडीह की गरीब जनता अपना आशियाना बचाने 84 दिनों से प्रदर्शन पर है, प्रशासन इनका सुध लेना या चर्चा करना तक उचित नहीं समझ रहा।
जब कांग्रेस नेताओं सहित स्थानीय रहवासी शांति पूर्वक अपना अधिकार मांगने, ज्ञापन देने पहुंचे तो भाजपा नेताओं ने माहौल बिगड़ने का काम किया और उल्टे पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेताओं के ऊपर ही बलवा का जुर्म दर्ज कर गरीब जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया जोकि निंदनीय है।
मैं बिलासपुर जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री जी, शहर अध्यक्ष श्री सिधांशु मिश्रा जी, स्थानीय पार्षद श्री दिलीप पाटिल जी सहित स्थानीय रहवासियों के साथ हूं और सभी कांग्रेसजन लिंगियाडीह की बसाहट बचाने तटस्थ हैं।
केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम(मनरेगा) का नाम बदले जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज तखतपुर एव बेलतरा के प्रत्येक ब्लॉक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल हुआ।
अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पं. रविशंकर शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर हम सभी उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं
उन्होंने शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण हेतु अमिट योगदान दिया, उनकी देशभक्ति, दूरदर्शिता एवं जनसेवा की भावना सदैव हमारी प्रेरणा रहेगी.
आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जी द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा योजना को बदलने के ख़िलाफ़ कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस "मनरेगा बचाव संग्राम" हेतु आयोजित की गई जिसमें आगामी चरणबद्ध आंदोलन की जानकारी प्रेस मीडिया से साझा किया गया |
आज ज़िला युवा कांग्रेस तखतपुर विधानसभा में युवा कांग्रेस के द्वारा एसडीएम कार्यालय का घेराव में शामिल हुआ।जिसमे मुख्य माँग मनरेगा कानून , बिजली बिल बढ़ोतरी, धान ख़रीदी लिमिट ,स्वास्थ्य सुविधा वंचित एव जिला सहकारी बैंक में किसानों के पैसे की लिमिट बढ़ाई जाए।
आज कोटा विधानसभा के बेलगहना ब्लॉक मे नववर्ष के उपलक्ष मे कार्यक्रता मिलन समारोह मे भाग लिया जिसमे की कोटा विधानसभा के 70 ग्रामीण जनो ने कांग्रेस की लोकतान्त्रिक धर्मनिरपेक्ष समाजवादी समानता विश्वबन्धुत्व स्वराज्या की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया
लिंगियाडीह बचाव आन्दोलन
बिलासपुर के अपोलो चौक लिंगियाडीह क्षेत्र में नगर निगम द्वारा की जा रही तोड़-फोड़ का विरोध विगत 56 दिनो से कर रही जनता को संबोधित कर, उनकी मांगों का समर्थन किया।
आज मस्तूरी विधानसभा के ग्राम खैरा में आयोजित 'मनखे-मनखे एक समान' का संदेश देने वाले परम पूज्य बाबा "गुरु घासीदास जी" की जयंती उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हो कर बाबा जी की पूजा-अर्चना की और गांव के सुख-समृद्धि की कामना की
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस अमानवीय और निंदनीय हरकत के विरुद्ध मैं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज करूँगा।
गले में जूते-चप्पलों की माला, शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान और फटे हुए कपड़े—यह दृश्य किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाला है।
“साहू समाज के एक व्यक्ति के साथ इस प्रकार का सार्वजनिक अपमान मैंने आज तक नहीं देखा जो की विष्णु देव के राज में हुआ है”
इस व्यक्ति का नाम चित्रसेन साव (साहू) है, जिसे तमनार घटना का आरोपी बताया जा रहा है, किंतु आरोपी होना किसी भी व्यक्ति की गरिमा, सम्मान और मानवाधिकारों को कुचलने का लाइसेंस नहीं हो सकता। #TamnarViolence#Raigarh#jindal#Chhattisgarh#Adani
शुचिता के नाम पर जो सौदा हुआ है,
वो सफाई से ज़्यादा गंदगी बयान करता है।
"शुचिता योजना" में @vishnudsai सरकार की शुचिता देखिए.. स्कूलों में सप्लाई होने वाले सेनेटरी पैड का टेंडर फर्नीचर कंपनी को दिया गया है।
40% कमीशन के चक्कर में यह सरकार गिरने के स्तर का रिकॉर्ड बना रही है।
@LaxmiRajwade21