

Arvind Kumar prajapati
1.1K posts
























मैं एक #UPSI अभ्यर्थी हूँ जो इस समय अत्यंत विकट मानसिक परिस्थिति से गुजर रहा हूँ। परीक्षा परिणाम आने के बाद मेरे माता-पिता का एक ही सवाल है—"अगर असफल हुए, तो कैसे? कितने अंकों की कमी रह गई?" मगर अत्यंत क्षोभ का विषय है कि मेरे पास उनके इन बुनियादी सवालों का कोई जवाब नहीं है। बिना आधिकारिक डेटा के मैं स्वयं अंधकार में हूँ। हमारी प्रमुख मांगें और समस्याएं: 1️⃣ पारदर्शिता का अभाव: बोर्ड ने अब तक अभ्यर्थियों का व्यक्तिगत Scorecard जारी नहीं किया है। हमें अपने 'Raw Marks' और 'Normalized Marks' के बीच का अंतर नहीं पता। 2️⃣ नॉर्मलाइजेशन का रहस्य: बिना Shift-wise Normalization Data के यह समझना असंभव है कि किस शिफ्ट को कितना फायदा या नुकसान हुआ है? Sections Wise नॉर्मलाइजेशन कितना हुआ है? 3️⃣ उत्तरदेयता: माता-पिता को लगता है कि शायद हमारी मेहनत में कमी थी लेकिन हम बिना किसी ऑफिशियल डेटा के नॉर्मलाइजेशन की जटिल प्रक्रिया या तकनीकी चीजों को अपने माता पिता को कैसे समझाएं? 4️⃣ संशोधित सूची: DV/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की लिस्ट को सभी आवश्यक सुधारों और पारदर्शिता के साथ पुनः अपडेट कर जारी किया जाए जिसमें अभ्यर्थी के रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के अतिरिक्त, ✅ अभ्यर्थी का नाम ✅ परीक्षा की शिफ्ट ✅ Raw Marks (वास्तविक अंक) ✅ Normalized Marks ✅ जेंडर और कैटेगरी (ताकि आरक्षण नियमों की स्पष्टता दिखे)। सीएम @myogiadityanath महाराज जी, एक युवा के लिए परीक्षा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार का सपना होती है। जब तक स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया सार्वजनिक नहीं होती, तब तक यह असफलता हमारे चरित्र पर एक प्रश्नचिह्न बनी रहेगी? अतः आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि अविलंब Scorecard और Normalization डेटा सार्वजनिक कर हमें मानसिक प्रताड़ना से मुक्ति दिलाएं। न्याय की उम्मीद में...🙏🚩 #UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA #YOGIJI_REFORM_UPPRPB @myogioffice @CMOfficeUP @homeupgov @ChiefSecyUP @Rajeevkrishna69 @dgpup @UPGovt @samajwadiparty @yadavakhilesh @INCIndia @AamAadmiParty @bstvlive @BhimArmyChief @UPTakOfficial






