

भीम आर्मी उत्तर प्रदेश
168 posts











उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज में एक निजी मकान में नमाज़ अदा करने पर 12 लोगों को हिरासत में लिया जाना न सिर्फ़ अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक है, बल्कि यह संविधान पर सीधा हमला है। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यदि कोई कानून-व्यवस्था का वास्तविक खतरा नहीं था, तो निरोधात्मक कार्रवाई किस आधार पर की गई? क्या अब निजी घर में शांतिपूर्वक इबादत भी पुलिस की “अनुमति” की मोहताज होगी? यह घटना दर्शाती है कि किस तरह धार्मिक अल्पसंख्यकों की आस्थाओं को शक और दमन की दृष्टि से देखा जा रहा है। हम @UPGovt से मांग करते हैं कि— हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तत्काल रिहा किया जाए, इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, धर्म के आधार पर की जा रही पुलिसिया मनमानी पर तत्काल रोक लगे। @CMOfficeUP





भोपाल संविधान, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए बहुजन समाज मैदान में ओबीसी–एससी–एसटी की एकजुट की आवाज़ संयुक्त मोर्चा, मध्यप्रदेश @BhimArmyMpChief @VinayRatanSingh @BhimArmyChief @AzadSamajParty @BhimArmy_BEM
















