indrish gupta
4.7K posts

@IndrishGupta
Social activist and fight for the Rights of Flat Buyers. Member of UP RERA conciliation committee

पंचशील ग्रीन-2 में गंभीर सड़क हादसा: आज सुबह पंचशील ग्रीन-2 में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रही महिला कथित तौर पर मोबाइल फोन देख रही थी और अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बताया जा रहा है कि गेट से निकलते समय महिला ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। गनीमत रही कि सामने एक स्कूटी खड़ी थी, जिससे कार पहले स्कूटी से टकराई और उसकी रफ्तार कुछ कम हो गई। इसके बावजूद कार अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और सड़क पर मौजूद करीब 8–10 बच्चों तथा कुछ अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कई बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद महिला अपनी कार लेकर घटनास्थल से चली गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। @CP_Noida @DCPCentralNoida @2_noida @SHObisrakh

आज नेफोवा फाउंडेशन द्वारा संचालित “जनता की थाली” अभियान में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन के छात्रों एवं शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए भोजन वितरण में सहयोग प्रदान किया। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि आप शिक्षकगण न केवल विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा दे रहे हैं, बल्कि उनमें करुणा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं निःस्वार्थ सेवा जैसे श्रेष्ठ संस्कार भी विकसित कर रहे हैं। हम सभी शिक्षकगणों, प्राचार्य महोदया एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। 🙏

, @narendramodi @PMOIndia @myogiadityanath @mlkhattar @MoHUA_India #Metro4GreaterNoidaWest केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त किए जाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रो पिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा (NEFOWA) द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकर नोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार डीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है। नेफोवा अध्यक्ष @abhishek_nefowa ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।” प्रदर्शन में शामिल निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही।आज के प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहार लगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना कार्य शुरू होना चाहिए। आज सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना को स्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैल को हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। टीम नेफोवा