पंचायत सहायक यूनियन चित्रकूट
6.4K posts

पंचायत सहायक यूनियन चित्रकूट
@PSU_CKT
Official Account Of Panchayat Sahayak Union Chitrakoot (Reg) चित्रकूट के पंचायत सहायकों का समूह रजि० स०- LUC/08494/2024-2025




यूपी में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने कैबिनेट बैठक में शिक्षा मित्रों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के शिक्षा मित्रों का मानदेय अब 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है। #BJP4ViksitUP #शिक्षामित्र #यूपी_कैबिनेट_निर्णय @BJP4UP

पंचायत वेबसीरीज आप सभी ने देखी ही होगी, उसमे एक कैरेक्टर विकास का है जो कि ग्राम पंचायत फुलेरा में पंचायत सहायक है। इसमें विकास की पत्नी कहती है कि तुम जो कमा रहें हो उसमें क्या होगा?? पंचायत वेबसीरीज के माध्यम से उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों के मात्र 6000 रुपए/महीना का मुद्दा उठाया गया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी सोचकर देखिए कि 200 रुपए/ दिन कमाने वाला इस महंगाई के दौर में अपनी जीविका कैसे चलाएगा???? अतः आपसे निवेदन है कि पंचायत सहायकों का मानदेय कम से कम 18000 रुपए/महीना निर्धारित करिए🙏🙏

पंचायत सहायकों का मानदेय मात्र 6000रूपए/महीना है। जरा सोच के देखिए महंगाई के इस दौर में जब गैस सिलेंडर 1000 रूपए में, अरहर की दाल 200रूपए/kg, सरसों का तेल 150रूपए/लीटर है तो ऐसे में क्या पंचायत सहायक अपना परिवार चला सकते हैं??? मै माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से मांग करता हूं कि पंचायत सहायकों का मानदेय कम से कम 18000 रूपए/महीना किया जाए। #पंचायत_सहायक_का_मानदेय_बढ़ाओ

प्रिय शिक्षामित्रों, हमारे समय में आपको 40000 मिलता था और 9 साल की प्रताड़ना के बाद, शिक्षामित्रों की एकता, एकजुटता और रोष से डरकर भाजपा सरकार ने एहसान दिखाते हुए पैसे बढ़ाए भी तो केवल 18000, वो भी हार के डर से। अगर भाजपा सच में हितैषी है तो पिछले सालों का बकाया भी दे। भाजपा सरकार की उपेक्षा के कारण शिक्षामित्रों को 22000 हर महीने का जो घाटा, सालों साल हुआ है, उसको सांकेतिक संख्या मानकर हर विधानसभा के सारे पीड़ित शिक्षामित्र मिलकर अपने परिवार, रिश्ते-नातेदारों, शुभचिंतकों और आसपास के लोगों के 22000 वोट भाजपा के ख़िलाफ़ डलवाकर भाजपा को हराने का संकल्प लेकर ‘पीडीए सरकार’ बनवाएंगे क्योंकि सबसे ज़्यादा ज्यादती शिक्षामित्रों और उनके परिवारवालों के ही साथ हुई है। जिन शिक्षामित्रों को इस भाजपाई प्रताड़ना के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी, हम भविष्य में उनके परिजनों के सहयोग-समर्थन के लिए वचनबद्ध हैं। हर विधानसभा में भाजपा के 22000 वोट काटकर शिक्षामित्र भाजपा का SIR कर देंगे। इस SIR में ‘S’ को ‘शिक्षामित्र’ पढ़ा-समझा जाए! जब हर विधानसभा में भाजपा के 22000 वोट घट जाएंगे तो भाजपा हारकर कहाँ मुँह छिपाएगी? पीडीए सरकार आने पर शिक्षामित्रों के मान-सम्मान-मानदेय सबमें वृद्धि होगी। शिक्षा की दुश्मन भाजपा से शिक्षामित्र कोई उम्मीद न करें। शिक्षामित्र कहे आजका, नहीं चाहिए भाजपा! छोटी चिट्ठी, बड़ा संदेश! आपका अखिलेश *#शिक्षामित्र* *#जो_पीड़ित_वो_पीडीए* *#बुरे_दिन_जानेवाले_हैं*














#मिशनशक्ति का इससे बेहतर उदाहरण हो ही नहीं सकता!! ये महिलाएँ सीएम हेल्पलाइन-1076 में काम करती हैं, जो खुद इतनी बेबस हैं, दूसरे की घंटा मदद कर पाएँगी… ये हेल्पलाइन भी झुनझुना है, जनता को छलने का तरीक़ा है…आँकड़ों की बाजीगरी करके मेडल और पुरस्कार जीत कर फोटो खिंचवाते हैं अफसर बस… हक़ीक़त नीचे वीडियो में देखें और सुने

@psunionup का जीवन अस्थायी सुख स्थायी दु:ख का अनूठा संगम है।यह वह आधुनिक युग का गुलाम है।जो काम सरकारी अफसरों की तरह करता है,लेकिन वेतन,सम्मान किसी चपरासी से भी कम पाता है।महंगाई डायन को ये अपनी दो कौड़ी की सैलरी से टक्कर देते हैं।और इनका भविष्य आज के बाद कल पर ही निर्भर रहता है

















