

संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच
77 posts




जिलाधिकारी ने सरकारी चिकित्सकों द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस किए जाने की शिकायतों पर आयोजित बैठक में स्पष्ट कहा कि कोई भी सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाया गया तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन प्राइवेट अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में सरकारी चिकित्सक प्रैक्टिस करते पाए जाएंगे, उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा। अपर जिलाधिकारियों एवं अपर नगर मजिस्ट्रेटों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। @CdoPrayagraj @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP





जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को एनआईसी कक्ष में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक आहूत की गयी, जिसमे निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र /पंजीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों के निस्तारण हेतु विस्तृत चर्चा की गयी तथा प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पूर्व मे जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र मे निहित शर्तो के अनुपालन आख्या सम्बंधित फर्म से प्राप्त करने के निर्देश दिए तथा भूजल निष्कर्षण के सापेक्ष वर्षा जल संचयन एवं भूजल रिचार्ज हेतु जो प्रविधान किये गये हैं उसकी विस्तृत आख्या प्राप्त करने के भी निर्देश दिए, एवं वैसे उद्योग जो परिसर मे रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं कर पा रहे उनको तालाब के माध्यम से भूजल रिचार्ज करने हेतु निर्देश दिए गये। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @CdoPrayagraj @InfoDeptUP























जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में बुधवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व ट्रैफिक जाम रोकने को लेकर जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई । प्रयागराज के विद्यालय प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों के साथ बैठक में छात्रों की सुरक्षित स्कूल यात्रा सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। स्कूल परिसर में ही बच्चों को चढ़ाने-उतारने, स्कूल के बाहर सड़क पर रोकने पर प्रतिबंध, वाहनों के वैध परमिट/फिटनेस/बीमा, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स सहित सभी सुरक्षा उपकरण अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही छुट्टी के समय 15-15 मिनट का अंतराल रखकर अनावश्यक जाम रोकने पर जोर दिया गया। @CdoPrayagraj @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP



जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, जनपद स्तरीय एम0डी0एम0 टास्क फोर्स, जनपद स्तरीय मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। 151 विद्यालयों में लंबित विद्युत संयोजन पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। नवनिर्मित विद्यालयों का हैंडओवर 15 दिन में पूरा करने, नवीन नामांकन बढ़ाने, ऑपरेशन कायाकल्प के सभी मानकों को संतृप्त करने, दिव्यांग शौचालय, फर्नीचर व गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। @CdoPrayagraj @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP










