Sukhbinder Singh Sarkaria retweetledi

ऐसा प्रतीत होता है कि दो किसान विरोधी पार्टियों ने देश के अन्नदाता के विरोध में अब साँठगाँठ कर ली है !
पहले किसानों को पंजाब सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, फ़िर उनको जबरन धरना स्थल से हटाया।
पंजाब पुलिस द्वारा वरिष्ठ किसान नेता श्री जगजीत सिंह डल्लेवाल और श्री सरवन सिंह पंधेर की जबरन हिरासत में लिए जाने की जितनी निंदा की जाए कम है।
सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा-आप दोनों ही किसानों की अपराधी रहीं हैं।
देश नहीं भूला है —
▪️मंदसौर, मध्य प्रदेश का भाजपाई शासन जब किसानों पर गोलियां बरसाई गई थी।
▪️लखीमपुर-खीरी में मोदी सरकार के मंत्री-पुत्र ने किसानों को कैसे कुचला था।
▪️कैसे केजरीवाल की रैली में एक राजस्थान के किसान ने 2015 में फाँसी लगा ली थी और वे निष्ठुर बने तमाशा देख रहे थे।
मोदी जी का किसानों से किया गया MSP का वादा हो, या आम आदमी पार्टी का दिल्ली में तीन काले क़ानून को फुर्ती से लागू करना हो, इन दोनों पार्टियों ने देश के हमारे अन्नदाता से विश्वासघात किया है।
देश के 62 करोड़ किसान, इन किसान-विरोधी पार्टियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे !
हिन्दी
































