Vivek sen

2.5K posts

Vivek sen banner
Vivek sen

Vivek sen

@VivekSenASP

संस्थापक सदस्य @AzadSamajParty जिला पंचायत सदस्य, सांसद प्रतिनिधि (लोकसभा नगीना) उत्तर प्रदेश

Bijnor, India Katılım Ocak 2022
47 Takip Edilen776 Takipçiler
Vivek sen
Vivek sen@VivekSenASP·
आज धामपुर शहर के मोहल्ला नई सराय निवासी सभासद पति भाई सलमान जी से उनके आवास पर मुलाकात कर उनकी तबियत का हाल-चाल जाना एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Vivek sen tweet mediaVivek sen tweet mediaVivek sen tweet media
हिन्दी
0
1
16
53
Vivek sen
Vivek sen@VivekSenASP·
आज धामपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा शेरकोट के मोहल्ला कायस्थान निवासी भाई समाइल जी के रोड एक्सीडेंट की दुखद सूचना मिलने पर कृष्णा हॉस्पिटल पहुँचकर उनका हाल-चाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
Vivek sen tweet mediaVivek sen tweet media
हिन्दी
0
0
17
55
Vivek sen
Vivek sen@VivekSenASP·
कुछ दिन पूर्व बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी बी-20 निवासी पाँच मासूम बच्चे मिल की गर्म राख की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। दिनांक 20/05/2026 को मा॰ सांसद चन्द्रशेखर आजाद जी पीड़ित बच्चों के आवास पर पहुँचे एवं उनका हालचाल जाना। इस दुःखद घटना पर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही बच्चों के बेहतर उपचार हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों का इलाज सही तरीके से हो सके। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी बच्चे जल्द स्वस्थ हों।
Vivek sen tweet mediaVivek sen tweet mediaVivek sen tweet mediaVivek sen tweet media
हिन्दी
0
4
36
200
Vivek sen
Vivek sen@VivekSenASP·
गैस की समस्या से आज पूरा देश लड़ रहा है साथ ही धामपुर विधानसभा के कसबा शेरकोट से आ रही बार-बार फोन कॉल्स और एप्लीकेशन को ध्यान में रखते हुए मा० सांसद @BhimArmyChief जी ने पत्र के माध्यम से उनकी समस्या से सरकार को अवगत कराने का कार्य क्या है हम इस कार्य के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief

ग्रामीण मानकों के अनुसार स्थापित गैस एजेंसियों वाले क्षेत्रों के नगरीय/कस्बाई क्षेत्रों में परिवर्तित हो जाने के बावजूद पुरानी व्यवस्था लागू रहने से उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं के संबंध में माननीय केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री @HardeepSPuri जी को पत्र लिखा। @mygovindia @PetroleumMin

हिन्दी
0
0
6
35
Vivek sen
Vivek sen@VivekSenASP·
उत्तर प्रदेश के अंदर बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से अस्त व्यस्त है भारी संख्या में बिजली की कटौती की जा रही है जिसके कारण आम जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है मैं धन्यवाद करना चाहता हूं @BhimArmyChief जी का जिन्होंने जनता के इस गंभीर विषय से उठाया।
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली कटौती एवं जनजीवन पर पड़ रहे गंभीर प्रभाव के संबंध में माननीय ऊर्जा मंत्री @aksharmaBharat जी को पत्र लिखा। @UPGovt @UPPCLLKO

हिन्दी
0
0
5
31
Vivek sen retweetledi
Chandra Shekhar Aazad
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·
आलू की कम कीमतों ने किसानों को भारी आर्थिक संकट में डाल दिया है। किसानों को अपनी उपज की लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आपकी डबल इंजन सरकार आलू किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेती हुई दिखाई नहीं दे रही है। हम @UPGovt से मांग करते हैं कि किसानों को 200 रुपये प्रति कुंतल कोल्ड स्टोरेज भाड़ा अनुदान दिया जाए तथा एक मंडी से दूसरी मंडी तक आलू ले जाने पर परिवहन सब्सिडी की व्यवस्था की जाए। सस्ते परिवहन भाड़े के लिए ट्रेनें शुरू की जाएं। हमारी सरकार आने पर आलू उत्पादक क्षेत्रों में प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ें। @CMOfficeUP #ASP_K_Mission2027
हिन्दी
26
190
658
13.2K
Vivek sen retweetledi
Chandra Shekhar Aazad
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·
मथुरा जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव नरहोली में दो जाटव भाइयों की बारात चढ़ने के दौरान जातंकवादियों द्वारा जातिसूचक गालियाँ देना, हमला करना और पथराव करना बेहद शर्मनाक, कायराना और संविधान पर सीधा हमला है। आज भी दलित समाज यदि सम्मान के साथ बारात निकालना चाहता है, तो जातंकवादी उसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। यह घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश में दलितों के संवैधानिक अधिकारों को खुलेआम कुचलने की कोशिश की जा रही है। लेकिन उससे भी अधिक निंदनीय और खतरनाक बात यह है कि घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवारों को ही निशाना बनाया। शादी के पंडाल में घुसकर बारातियों, महिलाओं और परिवार के लोगों को पीटना, तथा पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को लाठी मारना न केवल कानून का दुरुपयोग है, बल्कि यह सत्ता के संरक्षण में दलित उत्पीड़न का जीवंत उदाहरण है। भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की मथुरा टीम घटना के तुरंत बाद से ही पीड़ित परिवारों के साथ डटकर खड़ी है। @UPGovt से हमारी मांगें हैं :- • हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी हो। • सभी आरोपियों पर SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। • पीड़ित परिवारों को सरकारी सुरक्षा, आर्थिक सहायता और न्याय दिया जाए। • शादी के पंडाल में घुसकर मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। • महिलाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। @CMOfficeUP @myogiadityanath
हिन्दी
89
654
1.4K
19.1K
Vivek sen retweetledi
Chandra Shekhar Aazad
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·
आज दवा व्यापारियों द्वारा ऑनलाइन ई-फार्मेसी और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ की जा रही बंदी और आंदोलन एक गंभीर विषय है। हमारा मानना है कि दवा जैसी आवश्यक सेवा के क्षेत्र में पारदर्शी और सख्त नियमन अत्यंत आवश्यक है।ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिना उचित नियंत्रण के दवाओं की उपलब्धता, मूल्य निर्धारण में अनियमितता तथा छोटे मेडिकल स्टोरों पर बढ़ता दबाव एक वास्तविक चिंता का विषय है, जिस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी आंदोलन या बंदी के कारण आम मरीजों को दवा और उपचार में कोई कठिनाई न हो। आपातकालीन सेवाएं और अस्पताल क्षेत्रों में दवाओं की उपलब्धता हर स्थिति में बनी रहनी चाहिए। @MoHFW_INDIA से आग्रह है कि वह दवा व्यापारियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और संबंधित नियामक संस्थाओं के साथ व्यापक संवाद कर ऐसी नीति तैयार करे, जो जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ-साथ छोटे व्यापारियों के हितों की भी रक्षा करे। @mygovindia @JPNadda
हिन्दी
31
199
653
11.4K
Vivek sen
Vivek sen@VivekSenASP·
बिजनौर से पूर्व सांसद, नगीना विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहीं आदरणीय श्रीमती ओमवती देवी जी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर मा॰ सांसद चन्द्रशेखर आजाद जी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Vivek sen tweet mediaVivek sen tweet mediaVivek sen tweet mediaVivek sen tweet media
हिन्दी
0
4
63
306
Vivek sen
Vivek sen@VivekSenASP·
आज धामपुर स्थित मा॰ सांसद चंद्रशेखर आज़ाद जी के आवास पर नगीना लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए सम्मानित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान सभी लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित समाधान की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। जनहित एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
Vivek sen tweet mediaVivek sen tweet mediaVivek sen tweet media
हिन्दी
0
5
30
123
Vivek sen retweetledi
Chandra Shekhar Aazad
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·
मालवाहक वाहनों पर लगने वाला भारी टोल शुल्क आज ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लिए एक बड़ा आर्थिक बोझ बन चुका है। डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में वृद्धि ने ट्रांसपोर्टरों की कमर तोड़ दी है। यदि सरकार ने समय रहते टोल शुल्क में छुट नहीं दी, तो माल भाड़े में वृद्धि अवश्यंभावी है। इसका सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ेगा और महंगाई और अधिक तेज़ी से बढ़ेगी, जिससे आम लोगों का जीवन और कठिन हो जाएगा। इसलिए @MORTHIndia को चाहिए कि महंगाई पर नियंत्रण और परिवहन क्षेत्र को राहत देने के लिए मालवाहक वाहनों के टोल शुल्क में तत्काल छूट देने का ठोस और प्रभावी निर्णय ले। @mygovindia @nitin_gadkari
हिन्दी
32
230
799
12.1K
Vivek sen retweetledi
Chandra Shekhar Aazad
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·
उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय (1.0–1.2 लाख रुपये) आज भी राष्ट्रीय औसत (2.0–2.2 लाख रुपये) से लगभग आधी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वैश्विक संकट का हवाला देकर पूरे देश में एक समान वृद्धि की गई है। जब प्रति व्यक्ति आय में इतना बड़ा अंतर है, तो फिर ईंधन पर बोझ एक जैसा कैसे न्यायसंगत हो सकता है? जिनकी आय कम है, उन पर वैश्विक संकट से उत्पन्न महंगाई का असर कई गुना अधिक पड़ता है। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यह ‘बीमारू राज्य’ उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता के साथ सीधा आर्थिक अन्याय है। वैश्विक संकट के दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के मद्देनज़र राज्य सरकार का यह दायित्व बनता है कि वह अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए VAT में कटौती कर जनता को राहत दे। हम @UPGovt से मांग करते हैं कि पेट्रोल और डीजल पर राज्य VAT में तत्काल और प्रभावी कटौती की जाए।
हिन्दी
31
230
727
12K
Vivek sen retweetledi
Chandra Shekhar Aazad
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद स्थित नगला बिलौटिया गांव में बीएससी छात्र अतिन कुमार जाटव की मृत्यु अत्यंत दुखद ,चिंताजनक और झकझोर देने वाली घटना है। 16 मई को अतिन को जाति पूछकर बेरहमी से पीटा गया, सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसने 17 मई को आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। सुसाइड नोट में जिस पीड़ा, बेइज्जती और अन्याय का जिक्र है, वह पूरे समाज और प्रशासन के सामने गंभीर सवाल खड़े करता है। एक गरीब दलित परिवार का इकलौता बेटा, जो पढ़ाई के साथ अपने दिव्यांग माता-पिता और छोटी बहन का सहारा था, आज इस दुनिया में नहीं है। यह केवल एक आत्महत्या नहीं, बल्कि सामाजिक भेदभाव, जातीय मानसिकता और अमानवीय व्यवहार का भयावह परिणाम प्रतीत होता है। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, इस घटना में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना आपके प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे। हम @UPGovt से माँग करते हैं कि:- सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।मामले में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष व त्वरित जांच हो।पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए। भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की फिरोजाबाद की टीम घटना के बाद से ही पीड़ितों के साथ मौजूद है।
Chandra Shekhar Aazad tweet media
हिन्दी
133
883
2.3K
69.3K
Vivek sen retweetledi
Chandra Shekhar Aazad
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एनएचएम संविदा कर्मचारी पिछले दो माह से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक और मानसिक संकट से जूझ रहे हैं। संविदा चिकित्सक, एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, पैरामेडिकल व मैनेजमेंट स्टाफ दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी मेहनत का सम्मान करने में लगातार विफल साबित हो रहे हैं। मार्च और अप्रैल 2026 का लंबित मानदेय न मिलने से कर्मचारियों के सामने बच्चों की फीस, किताबें, घर-परिवार और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। यह बेहद चिंताजनक है कि जो कर्मचारी स्वास्थ्य व्यवस्था को संभाल रहे हैं, वही अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। @UPGovt से हमारी मांग है कि कर्मचारियों की जायज मांगों को तत्काल पूरा करते हुए लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों और कर्मचारियों को न्याय मिल सके। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारी सरकार आने पर संविदा व्यवस्था को समाप्त कर कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा तथा उन्हें न्यूनतम 25,000 रुपये मासिक वेतन सुनिश्चित किया जाएगा। @nhm_up @brajeshpathakup #ASP_K_Mission2027
हिन्दी
35
292
727
10.7K
Vivek sen
Vivek sen@VivekSenASP·
आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलादीनपुर उर्फ विरामपुर में दुःख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचकर समस्या का समाधान कराया।
Vivek sen tweet mediaVivek sen tweet mediaVivek sen tweet mediaVivek sen tweet media
हिन्दी
0
5
32
111
Vivek sen
Vivek sen@VivekSenASP·
कल देर रात्रि धामपुर शहर के मोहल्ला नई सराय निवासी वर्तमान सभासद पति भाई सलमान जी एवं उनकी धर्मपत्नी के सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Vivek sen tweet mediaVivek sen tweet mediaVivek sen tweet media
हिन्दी
0
0
3
46
Vivek sen retweetledi
Chandra Shekhar Aazad
Chandra Shekhar Aazad@BhimArmyChief·
मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के गांव उकसिया के जंगल में ईख के खेत में बीए तृतीय वर्ष की 21 वर्षीय दलित छात्रा ललिता गौतम (निवासी-गांव थिरोट) का क्षत-विक्षत शव, जिसका चेहरा और एक हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ था, मिलना अत्यंत दुखद है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। ललिता दो दिन पहले आरजी कॉलेज में परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कुछ युवकों पर अपहरण की आशंका जताते हुए थाना टीपीनगर में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय केवल गुमशुदगी दर्ज की। यह लापरवाही आज एक बेटी की जान पर भारी पड़ी। परिजनों का यह भी कहना है कि ललिता का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, जब एक दलित परिवार की शिकायत पर समय रहते FIR तक दर्ज नहीं होती, तो क्या इसी तरह उत्तर प्रदेश में SC/ST पर अत्याचार में कमी के दावे किए जा रहे हैं? हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे। @UPGovt से मांगें:- सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी,दुष्कर्म व SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त धाराएं लगाई जाएं, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सुरक्षा व मुआवजा।
हिन्दी
79
226
640
9.3K
Vivek sen
Vivek sen@VivekSenASP·
आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेवानवादा निवासी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद अफाक मलिक जी की धर्मपत्नी की बरसी में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
Vivek sen tweet mediaVivek sen tweet media
हिन्दी
0
0
31
116
Vivek sen
Vivek sen@VivekSenASP·
आज धामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लतीफपुर उर्फ सिपाहीवाला में पूर्व प्रधान रौशन सिंह जी के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर उनके आवास पर पहुँचकर उनका हाल-चाल जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ करें।
Vivek sen tweet mediaVivek sen tweet mediaVivek sen tweet media
हिन्दी
0
2
20
92