Women and Child Development Corporation, Bihar

2.4K posts

Women and Child Development Corporation, Bihar banner
Women and Child Development Corporation, Bihar

Women and Child Development Corporation, Bihar

@WCDBihar

WCDC came into existence on November 28, 1991, with the objective of formulating and implementing programmes for the empowerment of women in the State.

Patna, India Katılım Ocak 2018
326 Takip Edilen3.7K Takipçiler
Women and Child Development Corporation, Bihar
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर संकट की स्थिति में महिलाओं को एक ही स्थान पर त्वरित एवं निःशुल्क सहायता उपलब्ध करा रहा है। यहाँ आपातकालीन सहायता, चिकित्सीय उपचार, कानूनी परामर्श, पुलिस सहयोग, मनो-सामाजिक काउंसलिंग एवं अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत आगे बढ़ें — 📞 181 पर कॉल करें एवं अपने नजदीकी सखी वन स्टॉप सेंटर से जुड़ें। सखी वन स्टॉप सेंटर — “आप अकेली नहीं हैं।” @DoSWBihar @IPRDBihar #onestopcentre #womenhelpline #wcdc #bihar
Women and Child Development Corporation, Bihar tweet media
हिन्दी
0
3
3
148
Women and Child Development Corporation, Bihar
जहानाबाद | महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा जिला जहानाबाद, हुलासगंज के उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापकों के लिए POSH अधिनियम, 2013 विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत निवारण तंत्र, आंतरिक समिति के गठन एवं महिलाओं के अधिकारों से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सुरक्षित, संवेदनशील एवं सम्मानजनक कार्यस्थल वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। @DoSWBihar @IPRDBihar @DmJehanabad
Women and Child Development Corporation, Bihar tweet mediaWomen and Child Development Corporation, Bihar tweet mediaWomen and Child Development Corporation, Bihar tweet media
हिन्दी
0
1
2
425
Women and Child Development Corporation, Bihar
महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), पटना द्वारा Pothi Pathri फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में Amity University एवं Department of Sociology and Social Work, Patna University सहित अन्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में युवाओं एवं पुरुषों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जो यह दर्शाती है कि माहवारी स्वच्छता अब केवल महिलाओं तक सीमित विषय नहीं रहा, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। समाज कल्याण विभाग, बिहार की यह पहल महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, सम्मान और जागरूकता को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी भूमिका निभा रही है। @DoSWBihar @iprdbihar
Women and Child Development Corporation, Bihar tweet media
हिन्दी
0
2
1
100
Women and Child Development Corporation, Bihar
महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), पटना द्वारा Pothi Pathri फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में Amity University और Patna University के Department of Sociology and Social Work समेत अन्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के साथ-साथ छात्रों को भी माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता के महत्व की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने मेंस्ट्रुअल कप के सुरक्षित एवं स्वच्छ उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, पुरुषों की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि माहवारी से जुड़े विषयों को लेकर समाज में सकारात्मक और संवेदनशील सोच विकसित हो सके। महिला एवं बाल विकास निगम की राज्य परियोजना प्रबंधक-सह-नोडल पदाधिकारी अंकिता कश्यप एवं चिकित्सीय परामर्शी ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने भी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विषयों पर सवाल पूछकर जानकारी प्राप्त की। @DoSWBihar @IPRDBihar @PothiPatri @amity_patna
Women and Child Development Corporation, Bihar tweet mediaWomen and Child Development Corporation, Bihar tweet mediaWomen and Child Development Corporation, Bihar tweet mediaWomen and Child Development Corporation, Bihar tweet media
हिन्दी
0
2
5
208
Women and Child Development Corporation, Bihar
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार एवं सीआईडी कमजोर वर्ग, बिहार पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 12.05.2026 को बिहार पुलिस मुख्यालय सभागार में “घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005” एवं “लिंग आधारित हिंसा” विषयों पर राज्य स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ० अमित कुमार जैन, अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग, श्रीमत्ति के०एस० अनुपम, विशेष सचिव, गृह विभाग, श्री योगेश सागर, प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, श्री आमिर जावेद, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कमजोर वर्ग, श्री ख्वाजा सादत नूर, राज्य कार्यालय प्रमुख, बिहार, यूएनएफपीए समेत अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और तेजाब हमला की Survivors उपस्थित रहीं। @DoSWBihar @IPRDBihar @bihar_police @UNFPAIndia
Women and Child Development Corporation, Bihar tweet mediaWomen and Child Development Corporation, Bihar tweet mediaWomen and Child Development Corporation, Bihar tweet mediaWomen and Child Development Corporation, Bihar tweet media
हिन्दी
0
2
8
453
Women and Child Development Corporation, Bihar
लैंगिक हिंसा की रोकथाम, कानूनी प्रावधानों की प्रभावी जानकारी एवं संवेदनशील तंत्र के सुदृढ़ीकरण हेतु महिला एवं बाल विकास निगम एवं सी.आई.डी. (कमजोर वर्ग), बिहार पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन। यह कार्यशाला विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के बीच समन्वय, जागरूकता एवं क्षमता निर्माण को सशक्त करेगी। 📅 दिनांक: 12 मई 2026 ⏰ समय: पूर्वाह्न 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक 📍 स्थान: ऑडिटोरियम, सरदार पटेल भवन, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना #GenderBasedViolence #GenderJustice #Workshop #WCDC #Bihar @DoSWBihar @IPRDBihar @bihar_police
Women and Child Development Corporation, Bihar tweet media
हिन्दी
0
1
3
194
Women and Child Development Corporation, Bihar
बेटियाँ शिक्षा, सशक्त समाज की आधारशिला है। हर बेटी को समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, संकल्प लें — हर बेटी को शिक्षा से जोड़ें, विद्यालय तक पहुँच सुनिश्चित करें और उसके सपनों को नई उड़ान दें। #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #बालिकाशिक्षा #समाजकल्याणविभाग #महिलाएवंबालविकासनिगम #BiharGovernment #Bihar @DoSWBihar @IPRDBihar
Women and Child Development Corporation, Bihar tweet media
हिन्दी
0
1
0
155
Women and Child Development Corporation, Bihar retweetledi
Women and Child Development Corporation, Bihar retweetledi
Social Welfare Department, Bihar
माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग डॉ. श्वेता गुप्ता जी का सचिव, समाज कल्याण विभाग श्री चंद्रशेखर सिंह, निदेशक, आई.सी.डी.एस. एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय श्री योगेश कुमार सागर, निदेशक, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं विभाग के अन्य पदाधिकारीगण द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि बिहार सरकार समाज के हर वर्ग महिला, बच्चों एवं दिव्यांगजन के सशक्तिकरण और कल्याण हेतु जनकल्याणकारी योजना को समाज में प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। @Chshekhar2010 @IPRDBihar #SamajKalyanVibhag #BiharGovernment #SocialWelfare #InclusiveDevelopment
Social Welfare Department, Bihar tweet mediaSocial Welfare Department, Bihar tweet mediaSocial Welfare Department, Bihar tweet media
हिन्दी
5
9
78
3.3K
Women and Child Development Corporation, Bihar
BPSC एवं UPSC की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत उन्हें निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते हैं— 🎯 प्रोत्साहन राशि: • BPSC प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण – ₹50,000 • UPSC प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण – ₹1,00,000 यह योजना महिलाओं को सिविल सेवा में आगे बढ़ने और सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। 📢 योग्य महिला अभ्यर्थी अधिक जानकारी व आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल wcdc.bihar.gov.in पर क्लिक करें। @DoSWBihar @IPRDBihar #CivilServiceExam #BPSC #Bihar #FinancialSupport #Women
Women and Child Development Corporation, Bihar tweet media
हिन्दी
0
2
1
220
Shashi Kumar
Shashi Kumar@mailshashi25·
Urgent Mahila Helpline Khagaria is pressuring my sister to return to her abuser instead of taking action. They came with police and tried to force a written statement freeing the accused despite the abuser vilotating the agreed bond @KhagariaDm @WCDBihar @DitBihar @officecmbihar
Shashi Kumar tweet mediaShashi Kumar tweet media
Shashi Kumar@mailshashi25

@NCWIndia @KhagariaDm What a justice Mahila Helpline khagaria is giving. Asking my sister to give it in writing that Rajesh Pandit is free rather than giving justice. I'm seeking your support in giving me the justice. 🙏

English
1
0
0
129
Women and Child Development Corporation, Bihar
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार की ‘मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना’ के तहत अब कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी राहत! 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक पालना घर (डे-केयर) की व्यवस्था—ताकि माताएं निश्चिंत होकर अपने कार्य पर ध्यान दे सकें और बच्चों को मिले बेहतर देखभाल। आज ही इस सुविधा का लाभ उठाएं! @DoSWBihar @IPRDBihar
Women and Child Development Corporation, Bihar tweet media
हिन्दी
0
3
2
185
Women and Child Development Corporation, Bihar retweetledi
Social Welfare Department, Bihar
समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयषी के केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने के अवसर पर, विभाग द्वारा उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। सचिव के नेतृत्व ने विभाग को सिर्फ दिशा नहीं दी, बल्कि उसे एक नई पहचान, नई ऊर्जा और नया आत्मविश्वास दिया। आपकी यह प्रेरणादायक यात्रा और योगदान हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे,आपको नई जिम्मेदारियों के लिए ढेरों शुभकामनाएँ एवं बधाई। @BandanaPreyashi @IPRDBihar #Leadership #Inspiration #GoodGovernance #Empowerment #SocialWelfare #Bihar
Social Welfare Department, Bihar tweet mediaSocial Welfare Department, Bihar tweet mediaSocial Welfare Department, Bihar tweet mediaSocial Welfare Department, Bihar tweet media
हिन्दी
6
9
140
8.8K
Women and Child Development Corporation, Bihar retweetledi
Bandana Preyashi
Bandana Preyashi@BandanaPreyashi·
Farewell times! Today I bid farewell not only to Social Welfare Department but also Govt. of Bihar. It’s been an absolute honour to serve my home state and now it’s time to be in the service of the Nation. @DoSWBihar @WCDBihar
Bandana Preyashi tweet mediaBandana Preyashi tweet media
English
73
40
781
36K
Women and Child Development Corporation, Bihar
भारत सरकार के उर्वरक विभाग में संयुक्त सचिव का पदभार ग्रहण करने के पूर्व, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार की प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत रही श्रीमती बंदना प्रेयषी ने अपने कार्यकाल के समापन पर आयोजित विदाई समारोह में समस्त बिहारवासियों के लिए प्रेरणादायी संदेश दिया। वे अब केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है तथा उनके मार्गदर्शन एवं योगदान को सदैव स्मरणीय मानता है। उनकी कार्यशैली, दूरदर्शिता और समर्पण ने समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाया है। यह नई जिम्मेदारी न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है। @DoSWBihar @BandanaPreyashi @IPRDBihar
हिन्दी
6
6
51
5.3K