जब अन्नदाता सुरक्षित होता है, तभी देश की नींव मजबूत होती है।
प्राकृतिक आपदाओं और अनिश्चित मौसम के बीच, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को सुरक्षा का भरोसा देती है! ताकि वे निश्चिंत होकर खेती कर सकें और प्रगति की ओर आगे बढ़ सकें।
मजबूत किसान ही आत्मनिर्भर भारत की असली पहचान हैं।
कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन (KRPH) 14447 : बस एक कॉल पर किसानों की हर समस्या का तुरंत समाधान और सुझाव का संज्ञान! प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन (KRPH) 14447, किसानों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा सुझावों का संज्ञान लेने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। फसल बीमा कराओ, सुरक्षा कवच पाओ अधिक जानकारी के लिए pmfby.gov.in पर जाएं। आप व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 7065514447 पर मैसेज भेजकर भी पा सकते हैं फसल संबंधी हर जानकारी।
#PMFBY4Farmers#FarmersFirst#CropInsurance#KRPH
Mulching: protect your soil, preserve your future 🌱
Covering soil with crop residue or live crops helps retain moisture, suppress weeds, and enrich organic matter-building healthier, more productive soil.
Tip: Never burn crop residues; use them as mulch for sustainable farming.
👉 Order now: mystore.in/en/product/nsc…#SustainableFarming#SoilHealth#GreenManure#FarmersFirst#NMNF
हम किसानों के कल्याण के लिए हैं। हमारी एक ही जिद, जुनून और जज्बा है कि कैसे किसानों को उन्नति के शिखर पर लेके जाएँ।
उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि कार्ययोजना का आधार है। हम ठोस रणनीति बनाएँगे और हर तीन माह में उसकी समीक्षा कर तेजी से आगे बढ़ेंगे।
आज का दिन भारतीय कृषि के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।
लखनऊ में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्रियों, अधिकारियों, वैज्ञानिकों और हमारे अन्नदाता किसान भाइयों-बहनों के साथ आत्मीय संवाद का अवसर मिला।
इस संवाद में हमने केवल समस्याओं पर चर्चा नहीं की, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस संकल्प भी लिया। टीम इंडिया की भावना के साथ हम उत्तर भारत में कृषि की दिशा और दशा बदलने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करेंगे।
इस सफल और सार्थक सम्मेलन में सहभागी सभी राज्यों के माननीय मंत्रीगण, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी राज्यमंत्री, अधिकारियों, वैज्ञानिकों और किसान भाइयों-बहनों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के सहयोग, अनुभव और प्रतिबद्धता ने कृषि को विकसित तथा आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को सुदृढ़ता प्रदान की है।
The loss of lives due to an accident in Tehri Garhwal district of Uttarakhand is saddening. I extend my condolences to those who have lost their loved ones in this mishap. May the injured recover at the earliest.
An ex gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
@Dev_Fadnavis सरकार का ऐतिहासिक निर्णय...किसानों के लिए बड़ी राहत! 🌾
136 लाख क्षतिग्रस्त किसानों के लिए ₹20,196 करोड़ की मंजूरी।
‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना’ के तहत लाभ...
₹2 लाख तक का बकाया कृषि ऋण माफ
नियमित रूप से कर्ज चुकाने वाले किसानों को ₹50,000 प्रोत्साहन..
महाराष्ट्र के अन्नदाताओं को संबल देने के लिए प्रतिबद्ध सरकार।.... जय हो .. 🚩🙏
श्री प्रिय रंजन, संयुक्त सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन’ के दौरान ‘फूलों एवं सब्ज़ियों की खेती’ विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रस्तुति दी। उन्होंने किसानों के हित में आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी साझा की।
अपने संबोधन में उन्होंने फूलों एवं सब्ज़ियों की उन्नत खेती तकनीकों, बेहतर उत्पादन क्षमता तथा किसानों की आय बढ़ाने के अवसरों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
#ZonalAgriConference2026#agrigoi#Lucknow
हमने लैब को लैंड से जोड़ने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से 60,000 से अधिक गांवों में पहुंचकर आधुनिक अनुसंधान, नई तकनीक और समाधान सीधे किसानों तक पहुंचाए गए।
अब आवश्यकता है कि हर राज्य अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार इस अभियान का समय और स्वरूप तय करे। भारत सरकार और वैज्ञानिकों की पूरी टीम सहयोग के लिए तैयार है।
गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका युक्त ग्राम
गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका युक्त ग्राम वही है जहां प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिलें, स्थानीय संसाधनों का सही उपयोग हो और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जब हर व्यक्ति आर्थिक रूप से सशक्त होता है, तभी गांव की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होता है।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आइए संकल्प लें कि अपनी पंचायत को समृद्ध, आत्मनिर्भर और अवसरों से भरपूर बनाएं।
#PovertyFreeVillage#PanchayatiRaj2025#NationalPanchayatiRajDay#RashtriyaPanchayatiRajDiwas#NPRD2026
श्री अजीत कुमार साहू, संयुक्त सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन’ के दौरान ‘कृषि ऋण: किसान क्रेडिट कार्ड एवं एआईएफ’ विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
उन्होंने किसानों को सरल एवं सुलभ ऋण उपलब्ध कराने, किसान क्रेडिट कार्ड के व्यापक उपयोग और एआईएफ के माध्यम से कृषि अवसंरचना को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, खेती को अधिक लाभकारी, आधुनिक और किसान-हितैषी बनाने के लिए वित्तीय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: मध्यावधि दावा
मध्यावधि दावा जिला स्तरीय समिति की घोषणा पर लागू होता है जिसमें किसानों को फसल हानि की सूचना देने की आवश्यकता नहीं होती है। यह फसल के मध्य में बीमा कवर को सक्रिय रखते हुए किसानों को नुकसान पर राहत प्रदान करता है।