Sabitlenmiş Tweet
अमित यादव
5.4K posts

अमित यादव
@amitjnp76
✊ राष्ट्रीय महासचिव | समाजवादी मजदूर सभा 📍366 सदर विधानसभा, जौनपुर 🛠️ मजदूर 🌾 किसान की बात 📢पीडीए की आवाज़ | 📖 संविधान बचाओ – समाजवाद लाओ🚲
Jaunpur, India Katılım Ağustos 2017
1.1K Takip Edilen2K Takipçiler

डॉ. जाकिर हुसैन जी का संपूर्ण जीवन शिक्षा, राष्ट्र सेवा और सामाजिक समरसता के प्रति समर्पित रहा।
उनकी प्रेरणा हमें राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प देती है।
पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
अमित यादव
राष्ट्रीय महासचिव
समाजवादी मजदूर सभा
#DrZakirHussain #Tribute #SamajwadiParty #SocialJustice #NationBuilder #Respect #India

हिन्दी

मालिक और मजदूर एक समान
यही समाजवाद की हैं पहचान
#LabourDay @samajwadiparty @yadavakhilesh @palshyamLalsp @dimpleyadav @SP_Prahari @samajwadeksoch @SamajwadManthan @mediacellsp
Jaunpur, India 🇮🇳 हिन्दी

मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा विरभानपुर निवासी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी, आदरणीय श्री राजबहादुर यादव (आर. बी.) जी, प्रदेश सचिव – युवजन सभा, समाजवादी पार्टी को धरा अवतरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🎉
आपका सादगीपूर्ण स्वभाव, समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर प्रगति प्रदान करें, तथा आपके सभी सपनों और मनोकामनाओं को पूर्ण करें।
आप यूं ही समाज और संगठन को नई ऊर्जा देते रहें, यही हमारी मंगलकामना है।
#HappyBirthday #SamajwadiParty #Malhani #JanSeva #Leadership
@YRBSamajwadi

हिन्दी

आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाजवादी मजदूर सभा के तत्वाधान में प्रिंस ईट उद्योग, लाला बाजार (ईट भट्ठा) पर कार्यरत मजदूरों को सम्मानित करने हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष श्री मनोज कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अमित यादव जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अजय यादव, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी मजदूर सभा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव श्री विशाल कनौजिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सादिक अली, रमाशंकर चौहान, धीरज सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजबहादुर यादव, अच्छेलाल यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी श्रमिकों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अमित यादव जी ने समस्त मजदूरों को मजदूर दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए इतिहास में बड़े संघर्ष हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 8 घंटे कार्य का कानून लागू हुआ। लेकिन मजदूर विरोधी मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के हित का ध्यान रखते हुए मजदूरों से 12 घंटे काम लेने का कानून बनाकर लेकर उनके अधिकारों का हनन कर रही है, जिसका समाजवादी मजदूर सभा पुरजोर विरोध करती है।
श्री यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच है कि समाज के हर वर्ग को समान भागीदारी मिले। इसी क्रम में ईट भट्ठों पर कार्य करने वाली महिला श्रमिक को भी संसद तक पहुंचाने के उद्देश्य से ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा उठाई गई है।
आज मजदूर दिवस के दिन समाजवादी मजदूर सभा की मांग हैं कि कुछ दिनों पूर्व हुए मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार हुए मजदूरों और मजदूर नेताओं को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।
अंत में उपस्थित सभी मजदूरों ने संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहेंगे और मजदूर विरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते हुए अंबानी और अडानी के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लाने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेगी।
@samajwadiparty @yadavakhilesh @palshyamLalsp @SP_Prahari @samajwadeksoch @SamajwadManthan
#InternationalLabourDay #samajwadimajdoorsabha #labourday #1may #samajwadiparty




हिन्दी

आज 1 मई है और मजदूर दिवस भी
और संयोगवश आज ही मेरा जन्मदिन भी है
मैं एक साधारण मध्यमवर्गीय समाज का व्यक्ति हूँ, मैंने जो भी कर पाया है, अपनी मेहनत और संघर्ष से कर पाया है,घर, काम,समाज मे स्थान सब कुछ मेहनत से किया है
पर आज के दिन बस इतना कहना है,सफर अभी भी जारी है,और कोशिशें अब भी उतनी ही सच्ची हैं,शुक्र है उस हर दिन का, जिसने मुझे यहाँ तक पहुँचाया,और भरोसा है आने वाले हर दिन का, मां भगवती,बाबा महाकाल का आशीर्वाद बना रहे
आज का दिन बस अपने लिए हैं
बड़ों के आशीर्वाद और छोटे भाईयों के प्यार के साथ


हिन्दी

देश के निर्माण में पसीना बहाने वाले हर श्रमिक को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हार्दिक नमन एवं शुभकामनाएं। आपका परिश्रम राष्ट्र की नींव है।
#InternationalLabourDay #ShramikDiwas

हिन्दी

1मई मजदूर दिवस के अवसर पर ईट भट्टा पर कार्यरत मजदूरों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी मजदूर सभा, जौनपुर द्वारा किया जा रहा हैं।
#samajwadimajdoorsabha #samajwadiparty #1may #labourday

Jaunpur, India 🇮🇳 हिन्दी








