Prranata Aishwarya retweetledi

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में – हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग
हर घर तिरंगा अभियान (2–15 अगस्त 2025) के अंतर्गत आज #सीतापुर में जिला पंचायती राज अधिकारी के कार्यालय के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों द्वारा बाइक रैली आयोजित की गई। रैली का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्य विकास अधिकारी (#सीडीओ) श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जिला पंचायती राज अधिकारी श्री निरीश चन्द्र साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सफाई कर्मचारियों ने #तिरंगा हाथों में लेकर पूरे जोश और उत्साह से शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर #स्वच्छता और #राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। लोगों को 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराने और निरंतर स्वच्छता को आत्मसात करने का आह्वान किया गया, ताकि यह राष्ट्रीय पर्व जनभागीदारी से और भी गौरवपूर्ण बन सके।
#MoPR #MoCulture #UttarPradesh
#Sitapur #PanchayatiRaj #CDO #DPRO
#HarGharTiranga #HarGharTiranga2025


हिन्दी







































