

DM Kanpur Nagar
2.5K posts

@DMKanpur
Official account of District Magistrate, Kanpur Nagar.









समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी औपचारिक रूप से उपलब्ध कराई गई। यह कदम मतदाता सूची को और अधिक स्वच्छ, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाया गया है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के सफल समापन पर सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं राजनीतिक दलों के सहयोग का आभार। पारदर्शी प्रक्रिया, मजबूत लोकतंत्र की नींव है। सभी राजनीतिक दल अब अंतिम मतदाता सूची का अध्ययन कर सकेंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बना सकेंगे। @ECISVEEP @ceoup








मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु 'बूथ-दिवस' का निरीक्षण! विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के जय नारायण विद्या मंदिर स्थित बूथ संख्या 236 से 242 का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान BLOs से प्रगति की जानकारी ली और नागरिकों से संवाद कर अभियान का लाभ उठाने की अपील की। @ceoup @ECISVEEP @DDNewslive @ians_india @PTI_News @AIRNewsHindi @PIB_India @ANI

आज जनपद के सभी 3770 बूथों पर 'बूथ डे' का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। * समय: प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सभी BLOs बूथों पर मौजूद रहेंगे। * कौन बन सकता है मतदाता: जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और नाम सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरें। * संशोधन/विलोपन: नाम या पते में सुधार के लिए फॉर्म-8 और नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 की सुविधा उपलब्ध है। सभी मतदान केंद्रों पर आपकी सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। आज ही अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें! @ceoup @ECISVEEP @InfoDeptUP

















