
GNV
413 posts

GNV
@gdesigns09
Service provider all types of insurance














#सुल्तानपुर 👉🏾 आरोप है कि पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह अपने सैकड़ों लठैत और गुंडों के साथ मुंह बांधकर आए और सुरेश यादव के घर वालों पर हमला कर दिए। जिसमें यादव परिवार की महिलाओं सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 👉🏾 वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लाठी-डंडों से लैस भीड़ एक निहत्थे परिवार पर टूट पड़ी है। खूनखराबा और चीख-पुकार इस बर्बर हमले में सुरेश यादव के परिवार के 6 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 👉🏾 घायलों की हालत इतनी नाजुक थी कि उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। 👉🏾 मौके पर मची चीख-पुकार और दहशत ने पूरे गाँव को हिला कर रख दिया है। कानून का खौफ खत्म स्थानीय लोगों का कहना है कि गुंडों ने जिस तरह से सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि उन्हें पुलिस और प्रशासन का कोई डर नहीं है। 👉🏾 ग्रामीण अब दहशत में जी रहे हैं और सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या प्रदेश में "विशेष लोगों" के लिए कानून अलग है? क्या रसूखदार लोग किसी के भी घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के लिए स्वतंत्र हैं? 👉🏾 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। विपक्ष और आम जनता सरकार से पूछ रही है कि क्या यही 'जीरो टॉलरेंस' की नीति। क्या अब गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं? 👉🏾 गाँव में भारी तनाव के चलते पुलिस बल की तैनात है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करती है या फिर सत्ता और रसूख के दबाव में यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। @Uppolice







