
Alok Mani Tripathi( आलोक मणि त्रिपाठी)
2.5K posts

Alok Mani Tripathi( आलोक मणि त्रिपाठी)
@instripathi
SHO Asndra Barabanki |








अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @Barabankipolice द्वारा 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹14,85,000/- नकद, चोरी के आभूषण व घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त ने शेयर मार्केट में अत्यधिक घाटा होने के कारण अपने साथियों के साथ मिलकर अपने पड़ोसी के घर में चोरी की योजना बनाई। योजनानुसार एक साथी बाहर निगरानी करता रहा तथा अभियुक्त ने रात्रि में घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी किया गया सामान कार से ले जाकर एक साथी के घर पर छिपाया गया तथा बाद में कुछ सामान अन्य व्यक्तियों को बेच दिया गया। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP




















आज सुबह एक मदद की पोस्ट की थी । मदद मेरे खुद के पारिवारिक व्यक्ति जैसे रिश्तेदार , सबसे खास मित्रवत व्यक्ति से संबंधित थी । उनकी लड़की को कुछ बड़ी समस्या है जिससे उसके आंख, कान, पैर से लेकर सभी अंग असामान्य रूप से कमजोर हो रहे हैं । अभी हाल फिलहाल में उसकी किडनी फेल होने की रिपोर्ट आई । स्थानीय डॉक्टर ने इलाज करने में असमर्थता जाहिर की । आज के समय में एक बात तो सत्य है कि जिसका कोई मददगार नहीं उसकी मददगार सोशल मीडिया है । फ़लतः सुबह ही हमने पीजीआई में एडमिट करने के लिए पोस्ट किया । साथ ही साथ @shalabhmani विधायक जी को व्यक्तिगत मैसेज भी किया । कुछ देर में कई देवदूत inbox में मदद के लिए प्रकट हो गए । मै सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं । आज के इस स्वार्थी दुनिया में बहुत कम ऐसे लोग हैं जो अपने जिंदगी के कुछ पल निकालकर किसी अन्य पीड़ित को समर्पित करते हैं । उसी दौरान विधायक जी का भी संदेश आया और मरीज की डिटेल मांगी गई । डिटेल देने के कुछ देर बाद उन्होंने फोन पर बात करने के लिए बोला । मै ने जिनकी बिटिया है ,उनको विधायक जी का व्यक्तिगत नंबर दिया और फिर विधायक जी से उनकी बात हुई । उस बिटिया के लिए विधायक जी ने दिल खोल कर मदद के लिए हाथ बढ़ाया । लोहिया और पीजीआई दोनों अस्पतालों में विधायक जी ने मदद के लिए बात कर ली थी । थोड़ी देर में उन अस्पताल से बिटिया के पिताजी के पास फोन आ गया । विधायक जी ने केवल मदद ही नहीं की बल्कि एक गार्जियन की तरह भूमिका निभाई । उन्होंने कल पीजीआई में उस परिवार को बुलाया है, उस परिवार की आर्थिक रूप से भी मदद करने का आश्वासन दिया है और साथ ही साथ संपूर्ण इलाज का भी आश्वासन दिया है । वह परिवार विधायक जी के इस व्यवहार को देखकर एकदम से श्रद्धा से नतमस्तक हो चुका है । पूरे रिश्तेदारी और आस पास के लोगों के बीच विधायक जी के दरियादिली की चर्चा है । चुकी वह परिवार एक ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित है, इसलिए उनकी बिटिया की बीमारी का लोगो के बीच में काफी चर्चा थी । अब वही सब लोग के बीच में यह चर्चा हैं कि ये शलभ मणि विधायक कौन हैं , कहा के हैं, कैसे दिखते हैं । लेकिन इन सब के बीच एक बात कॉमन है कि सब यही कह रहे हैं कि ऐसा विधायक आज के समय में भगवान से कम नहीं हैं । लोग इनके नाम को गूगल कर रहे हैं । इन सब के साथ थोड़ा हमारा भी नाम लोग ले रहे हैं कि विधायक जी के मदद इन्हीं ने करवाई है । लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि जिस प्रयागराज में 12 विधायक, दो सांसद, कई जिलापंचायत, और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद हैं । वहा के किसी पीड़ित की मदद करने के लिए सामने आने वाले विधायक देवरिया से हैं । तो निःसंदेह देवरिया के विधायक वास्तविक रूप में देवदूत ही हैं । जो अपने क्षेत्र, अपने जिला जैसी परिधि से निकल कर ज़रूरतमंद की मदद कर रहे हैं । हम इस अहसान से इतने दब चुके हैं कि उस भाव को शब्दों में बयान नहीं कर सकते । विधायक जी आप सदैव प्रगति करें और अगर कभी भी हम किसी भी प्रकार से आपके लिए उपयोगी साबित हो सके तो एक मौका अवश्य दीजिएगा । हम आपको कभी निराश नहीं करेंगे । आप हम जैसे लोगों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। 🙏🙏🙏







