

Paresh Kumar Tiwari
11.4K posts

@pkt4twit
Advocate, Govt Pleader. Member Supreme Court Bar Assn. Member @jmmjharkhand 9234815100 for appointment & advice. Executive Member Red Cross Society














चांडिल– टाटा रेल सेक्शन की स्थिति अब अस्वीकार्य हो चुकी है। पिछले 2 वर्षों से यात्री ट्रेनें लगातार घंटों लेट चल रही हैं, जबकि उसी ट्रैक पर मालगाड़ियों की निर्बाध आवाजाही जारी है। इसका सीधा असर सभी रेल यात्रियों और खास कर के झारखंड के हजारों दैनिक यात्रियों, श्रमिकों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। यह केवल परिचालन का मुद्दा नहीं, बल्कि प्राथमिकता तय करने का प्रश्न है। क्या रेलवे के हिसाब से झारखंड के लोगों का समय भी उतना ही मूल्यवान है जितना देश की अर्थव्यवस्था के लिए माल परिवहन। मैं रेल मंत्री श्री .@AshwiniVaishnaw जी से आग्रह करता हूँ कि: - चांडिल–टाटा सेक्शन में यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाए - लंबित रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए - ट्रेन लेट होने की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए देश के सभी रेल यात्री एवं झारखंड के नागरिकों की सुविधा एवं गरिमा से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार– PM नरेंद्र मोदी अब तक 14 बार तीर्थ स्थलों पर उस–उस दिन गए, जब देश में कहीं न कहीं वोट डाले जा रहे थे। आज वेस्ट बंगाल में जब वोट पड़ रहे हैं, वो वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में गए। जब फर्स्ट फेज का पोलिंग हुआ, उस दिन बेलूर मठ गए थे। 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का पोलिंग हो रहा था, उस दिन PM मोदी प्रयागराज महाकुंभ में थे। 5 अक्टूबर 2024 को हरियाणा विधानसभा चुनाव वाले दिन वह महाराष्ट्र के जगदम्बा माता मंदिर में पूजा कर रहे थे। 1 जून 2024 को लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दिन वह कन्याकुमारी में साधना कर रहे थे। 5वें फेज की वोटिंग के दिन वह पुरी के जगन्नाथ मंदिर में थे। 4 फेज की वोटिंग के दिन पटना के गुरुद्वारा साहिब में लंगर सेवा कर रहे थे। तीसरे फेज की वोटिंग से 2 दिन पहले राम मंदिर अयोध्या में पूजा की।



















