
न्याय की उम्मीद है हमें अमेरिका में आयोजित गणगौर पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे राजस्थान एसोसिएशन ऑफ़ नॉर्थ अमेरिका (RANA) के अध्यक्ष श्री प्रेम भंडारी साहब से मुलाकात हुई। जयपुर के अपोलो वेटरनरी कॉलेज के मामले में न्याय के लिए संघर्षरत मेरे 92 वर्षीय पिताजी डॉ. राज खरे साहब ने भंडारी साहब को राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान इंडिया विजिट और न्याय की लड़ाई के बारे में विस्तार से बताया। पिताजी ने तत्कालीन राजस्थान सरकार के आमंत्रण पर ही जयपुर में वेटरनरी कॉलेज खोला था लेकिन भूमाफिया ने आज उस पर कब्जा कर रखा है। राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान तो हमें समर्थन मिला लेकिन उसके बाद हमारी बात रखने वाला कोई नहीं है। किसी ने विधानसभा में भी हमारा मुद्दा नहीं उठाया जबकि यह मुद्दा राजस्थान सरकार के माथे पर एक कलंक की तरह है। अफसरों को सरकार की छवि से कोई मतलब नहीं है। भंडारी साहब ने भरोसा दिलाया है कि वे इस मुद्दे पर सरकार से बात करेंगे। हमें उम्मीद है कि हमें देर सवेर न्याय जरूर मिलेगा लेकिन अच्छा यह हो कि मेरे पिताजी के जीवनकाल में ही न्याय मिले। @BhajanlalBjp @RajCMO @Ra_THORe @kkvishnoibjp @PoliceRajasthan @ashokgehlot51 @TikaRamJullyINC @GovindDotasra @drshikhameel @DrVikasAjmer @ManishYadavIn @narendramodi @PMOIndia @PremBhandariNYC @newsrajasthan24 @DrKirodilalBJP @DainikBhaskar @biprajasthan @BJP4Rajasthan @KumariDiya @ofbjpusa_ @diaspora_india @arvindchotia















