सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi
सुशील रॉय 🇮🇳
9.8K posts

सुशील रॉय 🇮🇳
@sushilroybjp
Politician धनवार विधानसभा (झारखण्ड)
धनवार गिरिडीह झारखण्ड Katılım Eylül 2016
1.4K Takip Edilen655 Takipçiler
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है, कोई भी गरीब कच्चे घर में नहीं रहेगा। सबको पक्की छत उपलब्ध कराई जाएगी।
PMAY-G के अंतर्गत महाराष्ट्र को 30 लाख मकान स्वीकृत हुए हैं। यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी एक राज्य को इतने कम समय में 30 लाख मकान मिले हों।
मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी का अभिनंदन करता हूं कि आज 5 लाख मकान पूर्ण कर लाभार्थियों को चाबियाँ भी सौंपी जा चुकी हैं।
हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

झारखंड ट्रेजरी महाघोटाला सिर्फ वित्तीय अनियमितता तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में फैले संगठित भ्रष्टाचार और सरकारी धन की सुनियोजित लूट का गंभीर उदाहरण है।
अब तक लगभग 14 जिलों में ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामलों की पुष्टि हो चुकी है और विभिन्न कोषागारों से लगभग 130 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की बात सामने आ रही है। इस घोटाले में केवल निचले स्तर के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि कई वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रभावशाली लोग भी संलिप्त हैं।
उक्त विषय के संदर्भ में आज मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी को पत्र लिखकर ट्रेजरी महाघोटाले की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया, ताकि सत्य उजागर हो सके और दोषियों को कठोर सजा मिल सके।
@PMOIndia @HMOIndia @CBIHeadquarters @dir_ed @IncomeTaxIndia @ANI @PTI_News @ians_india @AHindinews




हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

झामुमो-कांग्रेस सरकार में कांग्रेसी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के राज में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। बोकारो में मात्र 4 दिन के नवजात की मौत ने इरफान अंसारी के पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। परिजनों का कहना है कि गलत दवा और देरीपूर्ण इलाज ने मासूम की जिंदगी छीन ली। हालत बिगड़ी, मुंह से झाग निकला और फिर मौत हो गई। लेकिन सबसे शर्मनाक बात यह है कि जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय डॉक्टरों ने परिजनों पर ही ‘मृत बच्चा लाने’ का आरोप मढ़ दिया।
कांग्रेसी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के राज में मासूमों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं बची है। झारखंड में गरीब परिवारों को इलाज नहीं, अब सिर्फ अपमान मिल रहा है। अगर परिजनों के आरोप गलत हैं, तो तुरंत निष्पक्ष जांच कर सच सामने आना चाहिए और अगर लापरवाही हुई है, तो जिम्मेदारों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि दोबारा किसी गरीब मां-बाप को अपना मासूम न खोना पड़े।
हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

आइए मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाते हैं..
@narendramodi @AmitShah @blsanthosh @AdityaPdSahu @BJP4Jharkhand
हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

"जुम्मे की नमाज अवैध घोषित की गई"
आज राम मंदिर के फैसले के बाद, इस देश की न्यायपालिका द्वारा एक और बेहद ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।
धार भोजशाला में स्थित मां सरस्वती और मां वाग्देवी के मंदिर को लेकर अदालत में मामला चल रहा था।
साल 2022 में इंदौर हाई कोर्ट में यह याचिका दायर की गई थी, जिसमें मांग की गई थी कि पूरे भोजशाला परिसर को हिंदू मंदिर स्थल घोषित किया जाए।
अदालत में यह तर्क दिया गया कि यहां मां वाग्देवी और मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित हैं और यह स्थान ऐतिहासिक रूप से संस्कृत शिक्षा का केंद्र रहा है।
इसलिए यहां पूजा-अर्चना का विशेष अधिकार हमें दिया जाए, यहां हर शुक्रवार को जिस तरह नमाज़ अदा की जाती है, उसे अवैध घोषित किया गया है…”
हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

कल रात्रि से मैं मधुबन प्रवास पर हूं। आज सुबह देवों के देव मरांग बुरु दिसम मांझीथान में पूजा-अर्चना हेतु पहुंचा, लेकिन यह देखकर मन अत्यंत आक्रोश और पीड़ा से भर गया कि मांझीथान का द्वार बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी चाभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास रखी गई है। यह केवल एक ताला नहीं, बल्कि संताल समाज की आस्था, परंपरा और धार्मिक अधिकारों पर प्रशासनिक हस्तक्षेप का प्रतीक है।
आखिर किस अधिकार से एक सरकारी पदाधिकारी आदिवासी संताल समाज के आराध्य स्थल को अपनी निगरानी में रख सकता है? मांझीथान कोई सरकारी भवन नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और पहचान का केंद्र है। वहां ताला लगाना और चाभी प्रशासन के पास रखना संताल समाज का खुला अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
@HemantSorenJMM जी, अविलंब स्पष्ट करें कि किस परिस्थिति में यह निर्णय लिया गया? यदि आदिवासी समाज के धार्मिक स्थलों पर भी प्रशासन कब्जा जमाने लगेगा, तो फिर आदिवासियों की परंपराओं और अधिकारों की रक्षा कौन करेगा?
मैं स्पष्ट चेतावनी देता हूं कि मरांग बुरु दिसम मांझीथान में नियमित पूजा-अर्चना, उचित रखरखाव तथा परंपरा अनुसार नायके की नियुक्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए। अन्यथा अगली बार मधुबन आने पर मैं स्वयं संताल समाज के लोगों को संगठित कर वहां का ताला खुलवाऊंगा और समाज की सहभागिता से नायके की नियुक्ति एवं आर्थिक सहयोग की स्थायी व्यवस्था करूंगा।
आस्था पर ताला लगाने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि संताल समाज अपनी परंपरा, संस्कृति और आराध्य के सम्मान के लिए हर संघर्ष करने को तैयार है।
@narendramodi @AmitShah @nitinnabin @blsanthosh @BJP4India @BJP4Jharkhand
हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

पूर्व उप-राष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
शेखावत जी ने सार्वजनिक जीवन में लोक-कल्याण और मर्यादा के जो उत्कृष्ट मानदंड स्थापित किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं।
राजस्थान में भाजपा संगठन के विस्तार और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य सदैव याद किए जाएंगे।

हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

आज भाजपा मुख्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से मुलाकात हुई।
@NayabSainiBJP



हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने विपणन सीजन 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी देकर किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला लिया है। धान से तिल तक, दालों से कपास तक, हर फसल के साथ किसानों के विश्वास को भी मजबूती मिली है।
यह सिर्फ MSP बढ़ाना नहीं, बल्कि अन्नदाताओं के श्रम, समर्पण और सपनों को सम्मान देने का संकल्प है। 💪
#CabinetDecisions

हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

अदम्य साहस, पराक्रम एवं विद्वत्ता के प्रतीक धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
एक महान योद्धा और विद्वान के रूप में उनका जीवन राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के प्रति अटूट निष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। उनका त्याग और बलिदान हमें अपने मूल्यों पर अडिग रहते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उनके महान आदर्श हमें नारी शक्ति के सम्मान, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के मार्ग पर सतत आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

आज पटना में नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) के लोकार्पण पर वह संकल्प साकार हुआ, जिसकी नींव वर्ष 1995 में पटना पश्चिम के लोकप्रिय विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा जी ने रखी थी।
पिताजी ने जिस विकसित, व्यवस्थित एवं जलजमाव मुक्त पटना का सपना देखा था, उसे पूर्ण करने की दिशा में मैंने 2007 से निरंतर प्रयास किए। कई विफलताओं के बाद, वर्ष 2020 में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत मंदिरी नाला एवं बाकरगंज नाला परियोजना को स्वीकृति मिली, जिसके परिणामस्वरूप 2025 में यह योजना अपने मूल स्वरूप में आकार ले सकी।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता देते हुए इसे गति प्रदान की और समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा। इससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर जलनिकासी, स्वच्छता एवं सुदृढ़ आवागमन की सुविधा प्राप्त हो रही है।
'नवीन किशोर सिन्हा पथ' वर्तमान में नेहरू पथ को अशोक राजपथ से जोड़ रहा है। भविष्य में यह मार्ग सीधे जे.पी. गंगा पथ से जुड़ेगा, जिसके लिए लगभग ₹52 करोड़ की योजना पर कार्य प्रगति पर है।
मंदिरी नाला, जो कभी एक बड़ी नागरिक चुनौती का प्रतीक था, आज आधुनिक शहरी अवसंरचना में परिवर्तित होकर जनजीवन को सहज, सुरक्षित और सुगम बना रहा है। इस पथ का नाम स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा जी के नाम पर समर्पित किया जाना, उनके सपनों, संघर्ष और जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को एक सच्ची श्रद्धांजलि है।
यह लोकार्पण केवल एक परियोजना का उद्घाटन नहीं, बल्कि पटना को बेहतर बनाने के हमारे संकल्प और निरंतर प्रयासों की विजय का प्रतीक है।
हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

बंगाल में भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुँचाने की यात्रा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले कार्यकर्ताओं की पावन स्मृति में बना यह मेमोरियल, शपथ ग्रहण स्थल पर उपस्थित हर कार्यकर्ता के हृदय में भावनाओं का ज्वार उत्पन्न कर रहा है।
उन पुण्यात्माओं का त्याग, संघर्ष और बलिदान आज सार्थक होने जा रहा है।
राष्ट्र और संगठन के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले उन सभी हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन।
বাংলায় বিজেপিকে শূন্য থেকে শিখরে পৌঁছে দেওয়ার যাত্রায় নিজেদের প্রাণের আহুতি দেওয়া সেই সব কার্যকর্তাদের পবিত্র স্মৃতিতে নির্মিত এই মেমোরিয়াল, শপথ গ্রহণ স্থলে উপস্থিত প্রতিটি কর্মীর হৃদয়ে আবেগের জোয়ার সৃষ্টি করছে। তাঁদের ত্যাগ, সংগ্রাম ও বলিদান আজ সার্থক হতে চলেছে।
যাঁরা দেশ ও সংগঠনের জন্য নিজেদের সর্বস্ব উৎসর্গ করেছেন, সেই সমস্ত শহীদদের কোটি কোটি প্রণাম।
हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री @JPNadda एवं सह-पर्यवेक्षक श्री @NayabSainiBJP की उपस्थिति में श्री @himantabiswa को सर्व सम्मति से असम में पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया।
हिन्दी
सुशील रॉय 🇮🇳 retweetledi

चर्च का पादरी आदिवासी नहीं हो सकता, तो फिर आदिवासियों का पाहन ईसाई कैसे हो सकता है?
निशा उरांव जी को सुनिए और समझिए कि किस तरह धर्मांतरण कर ईसाई बन चुके लोग अब भी आदिवासियों के अधिकारों का अतिक्रमण कर रहे हैं।
@OraonNesha
हिन्दी




