


NCIB MadhyaPradesh 🇮🇳
20.3K posts

@NCIBMP
NCIBMP 🇮🇳 ''राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर'' | Serving across the Nation | Official Twitter Handle of NCIB MadhyaPradesh |




बिहार की राजधानी पटना से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह व्यक्ति प्लेटफॉर्म से ट्रैक की ओर गया था और गुटखा थूकने लगा था. इसी दौरान दूसरी ओर से तेज रफ्तार में वंदे भारत एक्सप्रेस आ रही थी. ट्रेन के लगातार हॉर्न बजाने के बावजूद उसने ध्यान नहीं दिया और ट्रेन की चपेट में आ गया. दरअसल, यह घटना बाढ़ रेलवे स्टेशन की है. घटना से जुड़ा जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद व्यक्ति गुटखा खा रहा था, वह ट्रैक की तरह गुटखा थूकने चला गया. ठीक उसी दौरान ट्रैक पर ट्रेन आ गई. ट्रेन का हॉर्न भी बजता रहा, इसके बावजूद उस व्यक्ति ने कोई भी ध्यान नहीं दिया. वह जैसे ही ट्रैक के नजदीक पहुंचा, गुजरती ट्रेन की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. हालांकि, रास्ते में उसकी मौत हो गई. #Bihar #TrainAccident #VandeBharat #BarhStation #ATCard #AajTakSocial















