
Every Indian is proud of #OperationSindoor and what our armed forces are doing to respond to Pakistan’s misadventure. While they stand tall for our country and our people, as citizens it is also our duty to stand by our nation’s defenders— the #IndianArmy. With a sense of ‘#RashtraPratham’ students of Aligarh Muslim University have extended their unwavering support to the Indian Armed Forces. Our soldiers are protecting our borders, let us also do our bit to protect our country internally. I call upon my dear students and faculty from all central and state educational institutions to come together for making our communities aware and alert about safety protocols, countering rumours and boosting the morale of our armed forces. In this moment of national unity, let us all be united and respond together! राष्ट्र प्रथम: एक हैं, एकजुट हैं। जय हिंद 🇮🇳 इस समय जब हमारी सेना #OperationSindoor के ज़रिए देश की सरहदों पर पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुँहतोड़ जवाब दे रही है, तब हर भारतवासी का दिल अपने वीर सैनिकों के लिए सम्मान और गर्व से भरा है। हमारे जवान दिन-रात सीमा पर देश की रक्षा कर रहे हैं, अपने परिवार और अपनी ज़िंदगी की परवाह किए बिना सिर्फ़ तिरंगे की शान के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे समय में हम सभी देशवासियों का भी कर्तव्य बनता है कि हम उनका मनोबल बढ़ाएं, साथ ही देश के भीतर एकता और जागरूकता भी बनाए रखें। हम अफ़वाहों से सावधान रहें, समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखें और हर संभव तरीके से अपने सुरक्षाबलों का समर्थन करें। ‘#RashtraPratham’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने जो समर्थन भारतीय सेना को दिया है, वो पूरे देश के लिए प्रेरणा है। यही भावना हर गली, हर मोहल्ले, हर स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में होनी चाहिए। मैं देश के सभी केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों, स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों से अपील करता हूँ कि इस राष्ट्रीय एकजुटता के समय में एक साथ आकर न सिर्फ़ अपने इलाकों में जागरूकता फैलाएं, बल्कि अपने-अपने स्तर पर सुरक्षाबलों के समर्थन में कार्यक्रम, जनजागरूकता अभियान और संवाद भी आयोजित करें। आइए, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ अपने देश, अपनी सेना और अपने तिरंगे के लिए एकजुट हों। राष्ट्र प्रथम : एक हैं, एकजुट हैं। जय हिंद 🇮🇳





























