
यह एक हृदयविदारक और शर्मनाक घटना है। दिल्ली के शालीमार बाग में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता, रचना यादव जी की उनके घर के ठीक बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर क्रूर हत्या कर दी गई। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था की पूरी विफलता को उजागर करती है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। मुख्यमंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में, इस तरह का जघन्य अपराध होना बिल्कुल अस्वीकार्य है। दोषियों को कठोर से कठोरतम सजा मिलनी चाहिए, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें 🙏




















